Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The team from Meham emerged as champions in the three-day cricket tournament held in Pauli village.

Jind News: पौली गांव में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में महम की टीम बनी चैंपियन

Mon, 15 Dec 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The team from Meham emerged as champions in the three-day cricket tournament held in Pauli village.
14जेएनडी33: पौली गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : 1
जुलाना। क्षेत्र के पौली गांव में रविवार को सोनू शास्त्री मेमोरियल तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मैच हुआ। फाइनल मैच में महम ने 10 विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन पौली गांव के सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र उर्फ मोनू और प्राचार्य बलजीत मलिक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीण, खिलाड़ी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। गांव के सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र उर्फ मोनू मलिक ने बताया कि सोनू शास्त्री की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 22 टीमों ने इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है जिससे प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। विजेता टीम को 15 हजार रुपये, उपविजेता को 8100 रुपये, जबकि तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 3100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महम की टीम प्रथम, दूसरे नंबर किलाजफरगढ़ की टीम और तीसरे नंबर पर पौली की टीम रही। सेमीफाइल मैच पौली और महम के बीच हुआ जिसमें महम की टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन शॉट्स और गेंदबाजी ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
फाइनल मैच महम और किलाजफरगढ़ के बीच हुआ। इसमें महम की टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की। कार्यक्रम में प्राचार्य बलजीत मलिक ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, मेहनत और भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ खेल भी युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।

पौली गांव में आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का मंच दे रही है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि को भी दर्शाती है। जितेंद्र मलिक ने कहा कि हमें खिलाड़ियों का पूरा मान सम्मान करना चाहिए क्योंकि खेल के माध्यम से खिलाड़ी देश और विदेश में नाम रोशन करते हैं।

14जेएनडी33: पौली गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। संवाद

14जेएनडी33: पौली गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed