फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The sub-health center's building is dilapidated, villagers are upset

Jind News: उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग जर्जर, ग्रामीण परेशान

Tue, 02 Dec 2025 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The sub-health center's building is dilapidated, villagers are upset
01जेएनडी07: बिघाना गांव की पूरानी व जर्जर हालात में दिखाई देती उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अलेवा के बिघाना गांव में चिकित्सा सुविधा के लिए बनाया गया उप स्वास्थ्य केंद्र अब खुद मरम्मत के इंतजार में है। उप स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर बिल्डिंग की छत से प्लास्टर गिरने के कारण यहां आने वाले मरीजों को जोखिम उठाकर उपचार कराना पड़ रहा है।
ग्रामीण बलवान, राजेश, कृष्ण कुमार, मनोज, दीपक, रामपाल, राजबीर, दीपा और साहिल ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग जर्जर हालत में है। इसके आसपास चारदीवारी और गेट भी नहीं लगाए गए हैं। चारदीवारी न होने के कारण रात के समय आवारा पशुओं का यहां जमावड़ा लगा रहता है जिससे वातावरण असुरक्षित बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि कई बार इसकी खराब हालत और सुरक्षा संबंधी समस्या को लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि मरीजों की सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग का जल्द निर्माण एवं चारदीवारी व गेट का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बिघाना गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर बिल्डिंग के मामले में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित में अवगत करा दिया है। नई बिल्डिंग के निर्माण कराने के मामले में उच्च अधिकारी ही जानकारी दे सकते हैं। -डॉ. जितेंद्र शर्मा, एसएमओ, सीएचसी अलेवा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article