Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The students enthralled the audience with their cultural performances.

Jind News: छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन

Sat, 29 Nov 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The students enthralled the audience with their cultural performances.
29जेएनडी15-गीता जयंती समारोह में प्रस्तुति देते हुए हनुमान बना कलाकार। संवाद
जींद। शहर की दीवान रंगशाला में शनिवार को तीन दिवसीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा लिया। रेनबो लिटिल स्कूल की 5 वर्षीय छात्रा लवन्या गोयत ने मैंने कर दिया ऊंचा नाम मेरे हरियाणे का गीत पर भव्य डांस कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी स्थल पर हरियाणवी वाद्य यंत्रों से सुसज्जित डाॅ. चैन सिंह चंचल व अन्य पार्टियों ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। नगाड़ा पार्टी ने भी अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली ने गीता का सार पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन

गीता हमें कर्म, भक्ति, ज्ञान के महत्व सिखाती है
गीता महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता के अमर संदेश जो न केवल हमारी आध्यात्मिक उन्नति का मार्गदर्शन करते हैं बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। तेजेंद्र ढुल ने कहा कि महाभारत के युद्ध क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। यह उपदेश केवल अर्जुन के लिए नहीं बल्कि समस्त मानव जाति के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता हमें कर्म, भक्ति, और ज्ञान के महत्व सिखाती है। इसमें 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं जिनमें जीवन के हर पहलू का समाधान छिपा है।भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताया कि कर्तव्यपालन सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान हमें सही दिशा दिखा सकता है। यह न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि हमारे व्यक्तिगत, सामाजिक, और व्यावसायिक जीवन में भी मददगार है।
गीता महोत्सव में मंच संचालन रंगकर्मी रमेश भनवाला ने किया। एसडीएम सत्यवान मान भी मौजूद रहे। इस मौके पर श्री लज्जाराम संस्कृत विद्यालय के संस्थापक राजेश स्वरूप शास्त्री, बीईओ राजेश कुमार, सीडीपीओ संतोष, कांता यादव, सीमा मलिक, पूर्व पार्षद अमित निडानी, जोगेंद्र गिल, अमित भारतीय, आशीष कुमार मौजूद रहे।
सेल्फी प्वाइंट पर तेजेंद्र ढुल ने ली सेल्फी
गीता महोत्सव में समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं को दर्शाते स्टॉल लगाए गए है। इन स्टाॅलों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन के सहयोग से गुरुकुल विद्यापीठ पांडु-पिंडारा की ओर से गीता मंडप भी स्थापित किया गया है। यहां गुरुकुल के विद्यार्थियों की तरफ से तीन दिन तक दिन यज्ञ का होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल ने सेल्फी भी ली।

29जेएनडी15-गीता जयंती समारोह में प्रस्तुति देते हुए हनुमान बना कलाकार। संवाद

29जेएनडी15-गीता जयंती समारोह में प्रस्तुति देते हुए हनुमान बना कलाकार। संवाद

29जेएनडी15-गीता जयंती समारोह में प्रस्तुति देते हुए हनुमान बना कलाकार। संवाद

29जेएनडी15-गीता जयंती समारोह में प्रस्तुति देते हुए हनुमान बना कलाकार। संवाद

29जेएनडी15-गीता जयंती समारोह में प्रस्तुति देते हुए हनुमान बना कलाकार। संवाद

29जेएनडी15-गीता जयंती समारोह में प्रस्तुति देते हुए हनुमान बना कलाकार। संवाद

29जेएनडी15-गीता जयंती समारोह में प्रस्तुति देते हुए हनुमान बना कलाकार। संवाद

29जेएनडी15-गीता जयंती समारोह में प्रस्तुति देते हुए हनुमान बना कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed