{"_id":"6a7b7d5285b9fefd21083b4b","slug":"the-strike-of-municipal-council-employees-continued-for-the-sixth-day-jind-news-c-199-1-jnd1005-158321-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही
विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। हरियाणा नगर पालिका संघ एवं अग्निशमन संघ के आह्वान पर नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। नगर परिषद नरवाना में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता अमित कुमार ने की। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं लेकिन सरकार की ओर से इनका समाधान नहीं किया जा रहा।
उन्होंने सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, एक्स ग्रेशिया नीति को पूर्ण रूप से लागू करने और ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि डे स्वीपिंग और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में लगे कर्मचारियों का वेतन 15,230 रुपये प्रतिमाह किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के आदेश के अनुसार यह वेतन एक अप्रैल 2026 से लागू किया जाना चाहिए, लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग से राजा सिंह, सत्यवान नैन, सुभाष और रामनिवास सहित नगर परिषद के सफाई कर्मचारी कृष्ण बूम्बक, गौतम, राकेश, सोनू, सुल्तान और कमलेश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।