फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The strategy of BJP and JJP leaders to prevent entry into Jind

भाजपा व जजपा नेताओं का जींद में प्रवेश्ा रोकने की बनाई रणनीति

Fri, 14 May 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
The strategy of BJP and JJP leaders to prevent entry into Jind
उचाना। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का खटकड़ टोल पर धरना जारी है। वीरवार को धरने की अध्यक्षता कर्ण सिंह ने की। सांकेतिक भूख हड़ताल पर तनूज, अनूज, निटू, शुभम व अनीष रहे। जींद में किसानों ने भाजपा व जेजेपी के नेताओं के प्रवेश को रोकने के लिए मीटिंग कर रणनीति बनाई। दोनों पार्टी के नेताओं को रोकने के लिए जींद से चारों तरफ जाने वाले दस रास्तों पर दस गांवो को चिह्नित किया गया है। इन गांवों में बड़ौदा, उझाना, दनौदा, रामराय, कंडेला, अलेवा, ललितखेड़ा, मनोहरपुर, ईगराह व नगूरां शामिल हैं।
विज्ञापन

किसान नेता आजाद पालवां व सतबीर पहलवान ने कहा कि रणनीति के तहत किसानों को जैसे ही किसी नेता या मंत्री के आने की सूचना मिलेगी, सभी चिह्नित दस गांवों में तुरंत सूचना पहुंचा दी जाएगी। सूचना मिलते ही इन गांवों के लोग अपने-अपने गांव के मेन रोड पर आकर धरने पर बैठ जाएंगे और नेताओं को जींद में नहीं घूसने देंगे। ऐसे में कोई भी गांव में घूस नहीं पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से अब तक विरोध के चलते दुष्यंत चौटाला को दो बार अपना जींद दौरा रद्द करना पड़ा है। एक बार तो किसानों ने दुष्यंत चौटाला का हेलीपैड ही उखाड़ दिया था, जिसके चलते उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा था। कुछ दिन पहले भी विरोध के चलते जींद में उपमुख्यमंत्री को अपना दौरा रद्द कर करना पड़ा। ये नेता लोगों को असुविधा देने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं से आह्वान भी किया कि वह जींद में नहीं आएं। यदि आते हैं तो भाईचार खराब होगी। जब तक किसान आंदोलन चल रहा है, तब तक कोई भी भाजपा व जजपा का नेता जींद में आएगा तो उनका विरोध किसान व मजदूर करेंगे।
किसान आज धरने पर मनाएंगे ईद
किसान नेताओं ने बताया कि जब से किसानों का धरना चल रहा है, तब से किसानों के धरने पर हर तीज-त्योहार सभी धर्मों के लोग एकत्रित होकर मनाते हैं। शुक्रवार को ईद किसान धरने पर मनाएंगे। इस मौके पर फूल कुमार पेटवाड़, मनोज वकील, ज्ञानी राम, बलिंद्र उचाना, रोहताश नगूरां, अमरलाल थुआ, राजबाला, बबली, गीता, अनीता, कृष्णा, पनमेश्वरी, सुखदेई व हरिकेश मौजूद रहे।
भाकियू (चढूनी) के जिला संयोजक बने सतबीर पहलवान बरसोला
उचाना। खटकड़ टोल के पास भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की जिला कार्यकारिणी के अलावा अन्य प्रधानों को नियुक्त करने के लिए बैठक हुई। इसमें महिला सेल की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष आजाद पालवां ने कहा कि जिला संयोजक सतबीर पहलवान बरसोला, जिला प्रभारी अमरनाथ पारचा, महासचिव लीलू बडनपुर, मोदी दनौदा, प्रवक्ता भूपेंद्र जुलानी, संगठन सचिव बिजेंद्र संधु, किसान कर्मचारी सेल का जिला प्रधान रणधीर चहल, आईटी सेल जिला प्रधान सागर, आईटी सेल उचाना का रामनिवास करसिंधु बनाए गए। जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मबीर सुदकैन कलां, लीला सेढ़ा माजरा, अमरजीत खटकड़, हरिकेश काब्रच्छा, मेवा करसिंधु, सत्यवान दनौदा, दलबीर सच्चा खेड़ा, अनीष खटकड़, राजकुमार तारखां, उमेद छापड़ा, सुरेश सुरबरा, सूरजभान घसो खुर्द, बलवंत फौजी छात्तर, जयप्रकाश घोघडिय़ां, महिपाल खटकड़, कृष्ण दनौदा, अमरलाल थुआ, जयपाल जुलानी, कृष्ण चहल रधाना, संजय चहल रधाना, प्रेम घसो कलां, अनील उचाना खुर्द, कश्मीरा संडील मनोनित किए।

महिला जिला कार्यकारिणी का भी किया गठन
महिला सेल जिलाध्यक्ष सिक्किम सफा खेड़ी ने बताया कि महिला जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिला प्रभारी सुदेश गोयत कंडेला, उपप्रधान अनीता खटकड़, रानी सुदकैन कलां, महासचिव कविता खरकरामजी, कोषाध्यक्ष गीता छात्तर, संगठन सचिव मीना मंगलपुर, लीगल सलाहकार कांता बड़ौदा, आईटी सेल की जिला प्रधान पूनम रेढू कंडेला, छात्र विंग की जिला प्रधान प्रियंका खरकरामजी, उपप्रधान प्रेरणा दहिया को मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed