फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The staff nurse could not answer the question asked about the serious patient in the labor room

Jind News: लेबर रूम में गंभीर मरीज के बारे में किए सवाल का जवाब नहीं दे पाईं पाई स्टॉफ नर्स

Thu, 11 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The staff nurse could not answer the question asked about the serious patient in the labor room
11जेएनडी35: नागरिक अस्पताल के लेबर रूम का निरीक्षण कर आती काया कल्प की टीम। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में वीरवार को कायाकल्प की टीम ने लैब, लेबर और गायनी वार्ड का निरीक्षण किया। टीम ने जब लेबर रूम में नर्सिंग स्टॉफ से इलाज से संबंधित व गंभीर अवस्था की महिलाओं के बारे में सवाल किए तो नर्सिंग टीम जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने लेबर वार्ड में ड्यूटीरत कर्मियों को जानकारी दी। किसी प्रकार गंभीर अवस्था के मरीजों को उपचार देना है। इसके अलावा लैब की व्यवस्थाएं जांची और चिकित्सकों से बातचीत की। हालांकि इस बार काया कल्प की टीम को अस्पताल में ज्यादा कमियां नहीं मिली।
विज्ञापन

अब निरीक्षण के आधार पर यह टीम अस्पताल को नंबर देगी। काया कल्प की टीम अस्पताल की जांच करने के बाद 100 में से अंक देती है। अगर 70 से ज्यादा अंक यह टीम देती है तो अस्पताल की परीक्षा पास होती है। अन्यथा इसके बाद फिर से मौका दिया जाता है। पहले भी टीम ने दौरा किया था। उस समय कुछ खामियां मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको दूर करवाने के लिए दोबारा समय दिया गया, हालांकि टीम सदस्यों ने बताया कि अस्पताल में पहले से बेहतर सुविधाएं व साफ सफाई है। अस्पताल के चिकित्सकों ने अपनी व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
टीम ने हर वार्ड में डस्टबिन, फार्मासिस्ट से एक्सपायरी दवाइयों के बारे में पूछा गया। इसके अलावा टीम ने इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, ओपीडी, ब्लड बैंक समेत सभी वार्डों की जांच की। ब्लड बैंक में रजिस्टर में दर्ज मरीजों की जांच की।
अस्पताल निरीक्षण के लिए तैयार था
अगर जांच में टीम संतुष्ट हुई तो 70 अंक में अस्पताल की परीक्षा पास होगी और अस्पताल को 80 से ज्यादा अंक दिए जाते हैं तो नगद पुरस्कार मिलेगा। इस टीम के आने से पहले हर वार्ड में तैयारी की गई थी। सभी जगह चद्दर तो स्ट्रेचर तक व्यवस्थित लगाए गए थे।

वर्जन
नागरिक अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं बेहतर हैं। कायाकल्प की टीम को सभी तरह की व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। अस्पताल में साफ-सफाई, इंफेक्शन कंट्रोल, बायोमेडिकल वेस्ट, डिस्पोजल व पेशेंट केयर से संबंधित सभी व्यवस्थाएं अच्छी मिली हैं। कायाकल्प की टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही रैंकिंग का पता लगेगा। -डाॅ. अजय चालिया, लैब इंचार्ज नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed