{"_id":"69050b18cacf3d31d70d2aaf","slug":"the-special-train-for-khatu-shyam-will-have-a-halt-at-julana-jind-news-c-199-1-sroh1006-143190-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खाटू श्याम के लिए चली स्पेशल ट्रेन का जुलाना में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खाटू श्याम के लिए चली स्पेशल ट्रेन का जुलाना में होगा ठहराव
Sat, 01 Nov 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
31जेएनडी19-रेलवे स्टेशन जुलाना, जहां अब स्पेशल गाड़ी का ठहराव होगा। संवाद
जींद। देवउठनी एकादशी पर चलाई गई स्पेशल गाड़ियों का अब जुलाना रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इससे जींद के साथ-साथ जुलाना क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा।
यह गाड़ियां दो नवंबर तक कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, जुलाना, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल में ठहराव होगा। खाटू में बाबा श्याम के दर्शन के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इन गाड़ियों का फायदा होगा।
बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने वाले रेलवे ने श्रद्धालुओं को सौगात दी है। 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चलने वाली स्पेशल गाड़ी चार-चार चक्कर लाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
गाडी संख्या 09711, कुरुक्षेत्र -फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा संचालन अवधि के दौरान जुलाना स्टेशन पर 01.40 बजे आगमन और 01.42 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09712, फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा संचालन अवधि के दौरान जुलाना स्टेशन पर 15.52 बजे आगमन और 15.54 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 09712, फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चार चक्कर लगाएगी। फुलेरा से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 8:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। रेलसेवा मार्ग में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।