फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The SP listened to the problems of the police personnel.

Jind News: एसपी ने सुनी पुलिस कर्मियों की समस्याएं

Mon, 09 Feb 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The SP listened to the problems of the police personnel.
09जेएनडी47: एसपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनते हुए। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
जींद। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने जिला पुलिस कर्मियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विभिन्न थाना व शाखाओं से आए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी व्यक्तिगत तथा सेवा संबंधी समस्याएं खुलकर रखीं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने प्रत्येक कर्मचारी की समस्या को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान करते हुए संबंधित शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी केवल कानून व्यवस्था के रक्षक ही नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं, इसलिए उनके कल्याण, सुविधा और मनोबल का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि संतुष्ट और प्रेरित पुलिस बल ही आमजन को बेहतर व प्रभावी सेवा दे सकता है। इसी उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन समय-समय पर ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित करता है, ताकि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि जींद पुलिस अपने कर्मठ जवानों के कल्याण और सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed