फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The shadow of indifference in the path of light

परिवार पर तेज हथियारों से हमला, 20-22 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 06 Aug 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The shadow of indifference in the path of light
जींद। शहर के ओम नगर में मामूली कहासुनी पर 20-22 लोगों ने एक परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे परिवार के कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। शहर थाना पुलिस ने सन्नी सरदार को नामजद कर 20-22 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ओम नगर निवासी वीरभान ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा राहुल पांच अगस्त रात साढ़े नौ बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान उनके मोहल्ले के सन्नी सरदार ने झगड़ा शुरू कर दिया। जब उसने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी लड़ाई करने लगा। इसके बाद सन्नी ने अपने 20-22 साथियों को बुला लिया। उन्होंने आते ही उनके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शनिवार सुबह जब वह नागरिक अस्पताल से इलाज करवाकर घर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि पुलिस ने सन्नी सरदार को नामजद कर 20-22 अन्य के खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के 5-6 लोगों पर केस दर्ज
सन्नी सरदार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अगस्त रात नौ बजे अपने पैसे मांगने के लिए वीरभान के घर गया था। जब उनके घर गया तो पांच व्यक्ति बैठे हुए थे। उसने अपने पैसे मांगे तो वह मारपीट करने लगे। इससे उसको चोटें आई। उन्होंने उसे धमकी दी कि यदि उनकी शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इस पर पुलिस ने राहुल, वीरभान उर्फ वीरू सहित तीन-चार अन्य के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed