Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Sadbhav Yatra began in Jind's Danoda, with former minister Birendra Singh flagging it off

जींद के दनोदा से शुरू हुई सद्भाव यात्रा: पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दिखाई हरी झंडी; हुड्डा गुट ने दूरी बनाई

Sun, 05 Oct 2025 02:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 05 Oct 2025 02:52 PM IST
सार

यात्रा की शुरूआत से दो दिन पहले हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश कटाक्ष किया था। इसके बावजूद यात्रा में कांग्रेस के जिला प्रधान, जुलाना से विधायक विनेश फौगाट शामिल नहीं हुए। इस बारे में वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठित पार्टी है।

विज्ञापन
The Sadbhav Yatra began in Jind's Danoda, with former minister Birendra Singh flagging it off
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने प्रदेश में सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने लिए सद्भाव यात्रा रविवार को दनाेदा के बिनैन खाप चबूतरे से शुरू की है। इस यात्रा की शुरूआत में ही कांग्रेस के अलग-अलग धड़े नजर आए। इसमें जिले में कांग्रेस की एकमात्र विधायक विनेश फौगाट भी शामिल नहीं हुई।  इसके अलावा विधायक आदित्य सुरजेवाला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा यादव शामिल हुए।

विज्ञापन


इस यात्रा की शुरूआत से दो दिन पहले हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश कटाक्ष किया था। इसके बावजूद यात्रा में कांग्रेस के जिला प्रधान, जुलाना से विधायक विनेश फौगाट शामिल नहीं हुए। इस बारे में वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठित पार्टी है। यह यात्रा लंबी चलेगी। जिस क्षेत्र से यात्रा गुजरेगी। वहीं के नेता इसमें शामिल होते चले जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा ने चुनावी लाभ लेने के लिए समाज को धार्मिक व सामाजिक तौर पर तोड़ने का प्रयास किया है। वह प्रदेशवासियों को अब एकजुट करने के लिए यात्रा शुरू कर रहे हैं। यह भाजपा का चुनावी एजेंडा था। इसमें भाजपा कामयाब भी हुई है। इसके बावजूद अब समाज संगठित है। इस समस्या से निपटने के लिए वह लोगों के बीच जाएंगे और कहेंगे कि भाइचारे से रहना हमारी परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के बयान पर पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी क्या बात करनी  है। उनको भाजपा हटाने की तैयारी कर रही है। वह अगले कुछ दिनों में अध्यक्ष पद पर ही नहीं रहेंगे।  जो भी कांग्रेस के लोग हैं सभी यात्रा में शामिल होंगे। जो नए कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं वह कल शपथ लेंगे। उसके बाद सबको सबुद्धि आएगी। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सब साथ मिलकर चलेंगे।


पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अगर आज कोई समाज हित के लिए आवाज उठाता है तो सता के लोग उसको देशद्रोही करार देते हैं। जब किसान आंदोलन चल रहा था तो देशद्रोही, विद्रोही जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भी रोक लगा दी गई थी। उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था । भाजपा ने लोगों के जोड़ने की बात कभी नहीं की हमेशा से ही तोड़ने की बात की है। इनका मकसद सिर्फ एक है कि एक विशेष वर्ग को आगे और बाकि समाज को उसके खिलाफ भड़काना है। भाजपा का मकसद साफ है कि वह लोगों के बीच इतनी बड़ी खाई बना रहे हैं कि उसमें लोगों का आपस में जुड़ना मुश्किल हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed