फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The ruined hostel of the women's college was not demolished even after being condemned

Jind News: कंडम होने के बाद भी नहीं टूटा महिला कॉलेज का खंडहर हॉस्टल

Thu, 20 Feb 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 20 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The ruined hostel of the women's college was not demolished even after being condemned
19जेएनडी02: राजकीय महिला कॉलेज में खंडहर हुआ हॉस्टल जिसको गिरवाने की कॉलेज प्रशासन मांग कर रहा - फोटो : katra
जींद। राजकीय महिला कॉलेज में बने हॉस्टल को कंडम घोषित कराकर गिरवाने की मंजूरी फाइलों में घूम रही है। 100 कमरों के इस हॉस्टल के बाहर कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड भी लगाया हुआ है, ताकि लड़कियां इसकी तरफ न जाएं। इसके लेंटर से मलबा गिरने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

हॉस्टल को कंडम घोषित कराने की मांग लंबे समय से चल रही है, लेकिन इसकी फाइलें विभाग में ही अटकी हुई है। महिला कॉलेज प्रबंधन हॉस्टल को गिरवाकर यहां पर आर्ट्स ब्लॉक या खेल का मैदान बनवाना चाहता है, ताकि छात्राओं को खेल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। जानकारी के अनुसार यह हॉस्टल 1976 में शुरू हुआ था। यह 1988 तक चला। उस समय राजकीय पीजी कॉलेज के विद्यार्थी इसमें रहते थे।
विज्ञापन

इसके बाद दो वर्ष तक हॉस्टल में अन्य गतिविधियां विभिन्न विभागों ने करवाई। 1990 के बाद यह हॉस्टल पूरी तरह से बंद पड़ा है। इसको बंद हुए 35 साल हो चुके हैं। इसका कोई प्रयोग नहीं हुआ। अब इसकी हालात पूरी तरह से खस्ता है। सभी खिड़की व दरवाजों के अलावा लेंटर से मलबा टूटकर गिर रहा है। इसके कारण कॉलेज प्रशासन को यहां पर छात्राओं के साथ हादसा होने का भी डर बना रहता है। खस्ता हालात और देखभाल नहीं होने के कारण यहां पर झाड़ और घास आदि उग गया है। इसमें सांप, बिच्छु जैसे जहरीले जीव भी छात्राओं के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed