फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The roadshow of your chief ministers will be less than one kilometer

Jind News: एक किलोमीटर से कम होगा आप के मुख्यमंत्रियों का रोड शो

Thu, 01 Jun 2023 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
The roadshow of your chief ministers will be less than one kilometer
31जेएनडी06 : वजीर सिंह ढांडा। संवाद
जींद। आठ जून को जींद में आम आदमी पार्टी का रोड शो समय के अभाव के कारण एक किलोमीटर से भी कम की दूरी तय करेगा। रोड शो तीन बजे कुंदन सिनेमा से शुरू होगा जो चार बजे एसडी स्कूल पर खत्म होगा। कुंदन सिनेमा से एसडी स्कूल की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है। आप नेता हाथों में तिरंगा लेकर पैदल चलेंगे। वैसे तो सभी आम आदमी पार्टी नेता इसको सफल बनाने में जुट गए हैं, लेकिन चार दिन पहले ही आम आदमी पार्टी की ओर से जिला प्रधान बनाए गए वजीर ढांडा की यह अग्निपरीक्षा होगी।
विज्ञापन

चुनाव की आहट होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। सभी पार्टियां प्रदेश की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले जींद से ही अपनी शुरुआत करती हैं। कर्मचारियों की रैली हो, सरपंचों की रैली या खाप पंचायतों का कोई मामला हो, वह जींद से ही शुरू होता है। कांग्रेस ने भी इसी महीने की 20 तारीख को अपनी रैली करके चुनाव की शुरुआत कर दी है। अब आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए आठ जून को जींद में रोड शो का एलान किया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। आप नेता इस रोड शो के जरिए जींद में अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसी सप्ताह आप के जिला प्रधान की जिम्मेदारी मिली है। जिले में आप को मजबूत करने के लिए मेहनत की जाएगी। रोड शो में 15 हजार लोग शामिल होंगे। समय कम मिलने के कारण रोड शो भी छोटा किया गया है। इससे जिले में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीर सिंह ढांडा, जिला प्रधान आम आदमी पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed