{"_id":"618ffb0cee3069073f78bf95","slug":"the-road-was-sunken-due-to-water-leakage-jind-news-rtk629758681","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के रिसाव के कारण धंसी थी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के रिसाव के कारण धंसी थी सड़क
विज्ञापन
बनाई गई सड़क की अपने स्तर पर जांच के लिए सैंपल लेते लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पिछले तीन साल से विवादों में चल रहे रोहतक रोड पर अभी विवाद जारी है। जुलाई महीने में रोहतक रोड धंसने के मामले में अभी जांच चल रही है। इसको लेकर कुरुक्षेत्र एनआईटी के विशेषज्ञ की रिपोर्ट आ गई है। इसमें बताया गया है कि बारिश का पानी या सीवर लाइन में रुकावट के कारण हुए रिसाव के कारण सड़क धंसी है। वहीं नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग व लोकनिर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने सैंपल लिए हैं। इनकी जांच भी प्रयोगशाला में करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि रोहतक रोड पर करीब मीटर गहरे बारिश के पानी के पाइप दबाए गए हैं। जुलाई में ही रोहतक रोड का निर्माण लोकनिर्माण विभाग ने कराया, लेकिन तभी आई बारिश में पूरा रोहतक रोड दरक गया। इसके चलते इस मामले की जांच विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी कर रही है। सब्जेक्ट कमेटी ने डीसी को जांच करवाने के आदेश दिए। इस पर एनआईटी के विशेषज्ञ के साथ जांच की जा रही है। एनआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को फिर से सैंपल लिए गए हैं।
तीनों विभागों ने लिए सैंपल
इस मामले में डीसी ने एडीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई थी। लेकिन सब्जेक्ट कमेटी ने इस पर आपत्ति जताई और जांच खुद डीसी नरेश नरवाल को करने के आदेश दिए। ऐसे में शनिवार को नरग परिषद के अधिकारियों द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग, लोकनिर्माण विभाग व नगर परिषद के कराए काम के सैंपल लिए गए। यह सैंपल अब जांच के लिए डीसी द्वारा प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
आई है रिपोर्ट
लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुलतान सिंह कौशिक ने बताया कि जांच टीम में एनआईटी कुरुक्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल रहे। उन्होंने अपनी जांच दी है। जांच डीसी द्वारा की जा रही है, ऐसे में इसमें कुछ नहीं कहा जा सकता। जो भी तथ्य होंगे वे डीसी को भेजे जाएंगे।
जल्द जांच पूरी कर लोगों को दी जाए राहत
जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि पिछले तीन साल से लोग त्रस्त हैं। अब जांच के चलते फिर से रोहतक रोड निर्माण का मामला अटक गया है। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द जांच पूरी कर सड़क निर्माण करवाया जाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिले।