फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The respect and honor found in the JJP is unmatched in the Congress or other parties: Madan Dhanak

जितना मान सम्मान जजपा में, इतना कांग्रेस व अन्य दलों में नहीं : मदन धानक

Fri, 24 Apr 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The respect and honor found in the JJP is unmatched in the Congress or other parties: Madan Dhanak
24जेएनडी28: पार्टी से नाराज चल रहे मदन धानक मंच पर आकर रोकर पार्टी में मिले मान सम्मान के बारे
जींद। हिसार में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व सीआईए विवाद के बाद विधानसभा चुनाव के दौरान रुठे कार्यकर्ता भी आगे आए हैं। शुक्रवार को जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे दुष्यंत चौटाला को कार्यकर्ता मदन धानक भी बैठ में मिले जो विधानसभा चुनाव में पार्टी को छोड़ गए थे। अब मदन दोबारा दुष्यंत चौटाला के साथ खड़े नजर आए।
विज्ञापन

मदन धानक ने कहा कि पार्टी में आपसी विरोध के कारण वह दूर हुए थे लेकिन उनके मन में पार्टी के प्रति प्यार कम नहीं हुआ। जितना मान सम्मान व कार्यकर्ता की पहचान जजपा में मिलती है। इतनी कांग्रेस व अन्य दलों में नहीं। यह बात उन्होंने मंच पर आकर रोते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से यह विवाद सुन तो रहा नहीं गया। अब वह बाकि की लड़ाई दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर लड़ेंगे। इसके लिए अपने समाज व अन्य रुठे कार्यकर्ताओं को मनाकर वह लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला को पार्टी गठन से लेकर अब तक हर लड़ाई में जिले से मिली सफलता
दुष्यंत चौटाला को इनेलो से निष्काषित करने के बाद जींद में आकर हर बार मजबूती मिली। उन्होंने पार्टी से अलग होने के बाद पहली जनसभा ढाबा पार्क में की थी। इस दौरान हजारों लोगों ने आशीर्वाद दिया। इसके बाद हुडा ग्राउंड में उन्होंने पार्टी के गठन की घोषणा की थी। यह भी उनकी सबसे मजबूत जनसभाओं में गिनती हुई। इसके बाद पार्टी के नाम की घोषणा पिंडारा रैली में की गई। इससे बड़ी जींद में किसी भी राजनीतिक दल की रैली पहले नहीं हुई। अब फिर इस विवाद में दुष्यंत चौटाला ने जींद से पुराने अंदाज में साथ देने की मांग की है। हालांकि जींद की जनता जिस भी पार्टी का साथ देती है। उसको शीर्ष तक लेकर जाती है। पिछले चुनाव में दुष्यंत चौटाला के भाजपा के साथ जाने से खफा जिला के लोगों ने उनको बदले में करारी हार भी दी। अब पुराने रंग में आने के लिए दुष्यंत चौटाला लोगों से संपर्क बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed