फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The report of 121 families of eight Corona positive families and people who came in contact came negative

आठ कोरोना पॉजिटिव के परिजनों और संपर्क में आए 121 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Tue, 05 May 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
The report of 121 families of eight Corona positive families and people who came in contact came negative
लोगों से पूछताछ करते स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा और उनकी टीम। - फोटो : Jind
जिले के लोगों के राहत भरी खबर यह है कि रविवार को आठ कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के परिजनों समेत उनके संपर्क में आने वाले 121 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अभी बुधवार को कुछ रिपोर्ट आएंगी। यदि यह रिपोर्ट भी निगेटिव आईं तो जींद शहर की सभी दुकानें खोल दी जाएंगी। वहीं कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क आने वाले लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम तलाश रही है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए रविवार को जिले के आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इन सभी को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया था। इनके परिजनों समेत उनके सम्पर्क में आने वाले 120 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से कुछ सैंपल मेडिकल कॉलेज खानपुर भेजे गए थे, जबकि कुछ एक निजी लैंब। इनमें से 121 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को आ गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 121 लोगों में पॉजिटिव सभी आठ लोगों के परिजन शामिल हैं। इसके अलावा इनके डायरेक्टर संपर्क में आए लोग भी शामिल हैं। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वालों की पहचान कर रही है। अभी तक 20 और लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को आएगी रिपोर्ट, निगेटिव आने पर मिलेगी राहत
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के पास बाकी बची रिपोर्ट भी पहुंच जाएंगी। यदि यह रिपोर्ट भी निगेटिव मिली तो साफ हो जाएगा कि पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों में आगे कोराना नहीं फैला। इन रिपोर्ट के निगेटिव आने के बाद जींद के बाजार भी नरवाना, उचाना तथा सफीदों की तरफ खुल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिले आठ लोगों के सीधे संपर्क में आए 121 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह बड़ी राहत की बात है। कुछ रिपोर्ट बुधवार को आने वाली है। इसके बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लगातार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सब्जी मंडी के कुछ अन्य आढ़तियों के भी सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed