{"_id":"6a207281b2ae6f02f6056d61","slug":"the-railway-station-building-will-be-inaugurated-soon-jind-news-c-199-1-sroh1006-154510-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेलवे स्टेशन भवन का जल्द होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेलवे स्टेशन भवन का जल्द होगा उद्घाटन
विज्ञापन
03जेएनडी26-रेलवे स्टेशन पर ड्रोन और वीडियोग्राफी करते हुए दिल्ली से पहुंची टीम। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शहर के रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन जल्द होने की उम्मीद है। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रेलवे बोर्ड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को दिल्ली से रेलवे बोर्ड की चार सदस्यीय विशेष टीम स्टेशन पहुंची और पूरे परिसर की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की।
टीम ने रेलवे स्टेशन भवन, प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं और आसपास के विकसित किए गए क्षेत्रों की ड्रोन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों से रिकॉर्डिंग की। रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। भवन के बाहरी और आंतरिक हिस्से को आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय, आधुनिक शौचालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सूचना बोर्ड, टिकट काउंटर और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली से पहुंची टीम ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण भी किया। टीम ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे स्टेशन की हवाई तस्वीरें और वीडियो तैयार किए। इसके अलावा भवन के अंदर और बाहर की सुंदरता को भी कैमरे में कैद किया गया। इन वीडियो और तस्वीरों का उपयोग उद्घाटन समारोह के दौरान प्रस्तुतीकरण और प्रचार सामग्री के रूप में किया जाएगा।
हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम की तिथि घोषित नहीं की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में तैयार किए गए विभिन्न रेलवे स्टेशनों के साथ इस स्टेशन के नए भवन का भी उद्घाटन करेंगे।