{"_id":"6841e08c419d25c43d037207","slug":"the-race-for-admission-in-iti-starts-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-135853-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आईटीआई में दाखिले के लिए दौड़ आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आईटीआई में दाखिले के लिए दौड़ आज से शुरू
Thu, 05 Jun 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
05जेएनडी29: राजकीय आईटीआई जींद। फाइल फोटो
जींद। हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। छह से 20 जून तक विद्यार्थी आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने अभी केवल आवेदन की तिथि जारी की है। मेरिट लिस्ट, सीट अलॉटमेंट सहित अन्य शेड्यूल छह जून को पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कुल 2928 सीटें स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार जिले के विभिन्न निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कुल 2556 सीटें स्वीकृत की गई हैं। इस प्रकार कुल 5484 सीटों पर नए अभ्यर्थियों को आईटीआई में दाखिले का अवसर प्राप्त होगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों का रुख इस समय कॉलेज में दाखिलों की तरफ है। ऐसे में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर छह जून से दाखिला पोर्टल ओपन होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है। इसलिए जिन विद्यार्थियों के पास ये दस्तावेज नहीं है या अधूरे हैं तो इनको पूरा करवा लें।
जींद आईटीआई विद्यार्थियों की पहली पसंद, रहती है मारामारी
विद्यार्थियों की सबसे पहली पसंद जींद की कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई रहती है। यहां आवेदन के समय कई ट्रेड में 100 से ऊपर मेरिट लिस्ट रहती है। वहीं राजकीय आईटीआई में निर्धारित सीटों पर तीन से चार गुना आवेदन भी आते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए आईटीआई में दाखिले को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
-- -
आईटीआई का नाम सीटों की संख्या
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद 872
राजकीय महिला आईटीआई जींद 272
आईटीआई उचाना खुर्द 152
राजकीय महिला आईटीआई डूमरखा कलां 184
आईटीआई नरवाना 820
आईटीआई जुलाना 212
आईटीआई मुआना 88
आईटीआई खेड़ाखेमावती 64
सैनिक परिवार भवन आईटीआई जींद 24
पहल प्राइवेट आईटीआई जींद 272
सीआर किसान प्राइवेट आईटीआई जींद 276
नाथजी प्राइवेट आईटीआई 108
ज्ञान सागर प्राइवेट आईटीआई, मोहलखेड़ा 292
जीपी न्यू प्राइवेट आईटीआई, 80
नरवाना प्राइवेट आईटीआई, 256
आर्य प्राइवेट आईटीआई उचाना खुर्द 168
आर्य प्राइवेट आईटीआई, ललितखेड़ा 140
ओम प्राइवेट आईटीआई, खेड़ाखेमावती 128
श्रीश्यामजी प्राइवेट आईटीआई, शादीपुर 216
श्रीबालाजी प्राइवेट आईटीआई सफीदों 80
शनशाइन प्राइवेट आईटीआई, उचाना 88
तक्षशीला प्राइवेट आईटीआई, जुलाना 108
मयंक प्राइवेट आईटीआई, रधाना 40
आकाश प्राइवेट, आईटीआई 224
आकाश प्राइवेट आईटीआई, लिजवाना खुर्द 80
बाक्स
छह जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में विद्यार्थी दिशा-निर्देशों के तहत दाखिला आवेदन करें। आवेदन करते हुए छात्र पूरी सतर्कता बरतें ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। दाखिला संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभाग की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
-- नरेश कुमार, प्राचार्य, आईटीआई, जींद