फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The quiz competition raised awareness among the students about road safety.

Jind News: प्रश्नोतरी से छात्राओं काे सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Mon, 19 Jan 2026 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The quiz competition raised awareness among the students about road safety.
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की तरफ से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। सड़क सुरक्षा नियम विषय पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी हुई।
विज्ञापन

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा वर्ग में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। स्वयंसेविकाओं ने इस कार्यक्रम के माध्यम से हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवर स्पीडिंग से बचने, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन का प्रयोग न करना, ट्रैफिक सिग्नलों और जेब्रा क्रॉसिंग का पालन करना तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की जानकारी पाई।
नियमों की जानकारी से उन्हें समझ आया कि छोटी-छोटी सावधानियां भी बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी क्रांति द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने बताया कि सप्ताह की शुरुआत 11 जनवरी से हुई, 12 जनवरी को छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित संदेश महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

ड्राइव सेफ एंड स्टे सेफ विषय पर लघु वीडियो निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोतरी के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने समुदाय व युवाओं तक यह संदेश पहुंचाया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन से युवा पीढ़ी में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना मजबूत हुई और उन्हें समझ आया कि नियमों का पालन करके वे स्वयं भी सुरक्षित रह सकते हैं और समाज को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इस प्रश्नोतरी में हरियाणा के लगभग सभी जिलों के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, जम्मू–कश्मीर, नागालैंड आदि राज्यों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न राज्यों की भागीदारी से यह संदेश पूरे देश के अलग–अलग क्षेत्रों तक पहुंचा कि सड़क पर चलते समय सतर्कता और नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed