{"_id":"6532c9eed1a53c1ea00a1ad4","slug":"the-quality-of-research-is-declining-prof-countryman-jind-news-c-199-1-sroh1006-7555-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध की गुणवत्ता में आ रही कमी : प्रो. देशवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध की गुणवत्ता में आ रही कमी : प्रो. देशवाल
Sat, 21 Oct 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में सामाजिक विज्ञान में अच्छी गुणवत्ता वाले अनुसंधान प्रकाशनों संबंधी आने वाली चुनौतियों पर शुक्रवार को व्याख्यान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रो. राजेंद्र देशवाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की थीम चैलेंज ऑफ क्वालिटी रिसर्च पब्लिकेशंस इन सोशल साइंसेज रही। प्रोग्राम में शिरकत करने पर डॉ. सुनील फौगाट ने प्रो. राजेंद्र देशवाल का स्वागत किया। इसके बाद डॉ. विजय ने प्रो. देशवाल का विस्तार पूर्वक परिचय दिया। उन्होंने बताया कि आज किस तरह से शोध की गुणवत्ता में कमी आती जा रही है। आज के समय में शोधार्थी जब भी अपने शोध कार्य में लिप्त होते हैं तो उनको भी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कैसे शोधार्थी अच्छे शोध पत्र लिख सकते हैं और अपने कार्यों को अच्छे गुणवत्ता वाले शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित करवा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. सुनील फौगाट, डॉ. विजय, डॉ. राकेश, डॉ. मंजू, डॉ. अंजू और दीपक मौजूद रहे।