फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The protest was postponed on the assurance of fulfilling the demand

Jind News: मांग पूरी करने के आश्वासन पर धरना स्थगित

Fri, 30 Aug 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 30 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The protest was postponed on the assurance of fulfilling the demand
29जेएनडी13-महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। स्रोत
जींद। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक वीरवार को महाप्रबंधक राहुल जैन के साथ उनके कार्यालय में हुई। बैठक में महाप्रबंधक ने उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद संघ नेताओं ने 3 सितंबर को महाप्रबंधक के खिलाफ दिए जाने वाले धरने को भी स्थगित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

संघ नेता संदीप रंगा, सज्जन कंडेला ने कहा कि मांगपत्र में मुख्य रूप से 2008 वाले का दूसरी एसीपी, नाइट अलाउंस अगस्त 2023 से अगस्त 2024 तक का, रोहतक रूट का सर्वे दोबारा से करवाया जाने की बात कही कई। इसके साथ ही कर्मचारियों के लंबित पड़े केस जैसे की रिकवरी नोटिस, बीमार कर्मचारियों को लाइट ड्यूटी पर लगाना, वर्कशॉप में बीएस-6 बसों के लिए नए लेपटॉप मंगवाए जाने, चालक और परिचालक को अच्छी बुकिंग तथा केएमपीएल के लिए समानित करने, वर्कशॉप में पार्किंग शेड व बाहरी साधनों पर रोक लगाए जाने, पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होती हैं तो संघ आगामी बैठक कर आंदोलन से पीछे नही हटेगा। इस अवसर पर कूका, अनिल गौतम, सोनू, जयबीर, बलजीत, सुरेश, जितेंद्र, अनिल ढांडा, प्रदीप यादव, राजिंद्र मौजूद रहे।

29जेएनडी13-महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। स्रोत

29जेएनडी13-महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed