फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The prime accused in the extortion case was paraded through the market.

Jind News: रंगदारी मांगने के मुख्य आरोपी को बाजार में घुमाया

Thu, 28 May 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The prime accused in the extortion case was paraded through the market.
28जेएनडी22: आरोपी को बाजार में लेकर जाती पुलिस। संवाद
नरवाना। धौलां कुआं स्थित पुराना बाजार में व्यापारी सौरभ गर्ग से प्रति माह 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मुख्य आरोपी हर्पित मोर को वीरवार को बाजार में पैदल घुमाया और आरोपी से माफी मंगवाई।
विज्ञापन

पुलिस सुबह करीब 11 बजे आरोपी को पैदल पीड़ित व्यापारी सौरभ गर्ग की दुकान पर लेकर पहुंची। यहां पीड़ित व्यापारी से उसकी पहचान करवाई। इसके बाद आरोपी से माफी मंगवाई।
विज्ञापन

बाद में मुख्य आरोपी के पैर में चोट होने के कारण उसे पुलिस सुरक्षा के बीच इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया।
बाजार स्थित प्रताप मल फकीरचंद किराना स्टोर के संचालक सौरभ गर्ग को सोमवार सुबह जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी गई थी। घटना के बाद शहर थाना पुलिस और सीआईए टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी दबलैन माइनर क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर मुख्य आरोपी हर्पित मोर भागने लगा लेकिन भागते समय उसके पैर में चोट लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कोयल निवासी अंकुश और अभिषेक को भी गिरफ्तार कर लिया

शहर थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि एक वर्ष पहले भी व्यापारी सौरभ गर्ग पर फायरिंग की घटना हुई थी। अब यह मामला अदालत में विचारधीन है। अदालत में आगामी गवाही को लेकर गिरफ्तार मुख्य आरोपी का सगा भतीजा हर्पित मोर अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा था और व्यापारी को धमकाकर रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पास हथियार होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed