{"_id":"60cb94258ebc3e78e8593049","slug":"the-postman-will-deliver-the-offerings-of-pilgrimage-places-to-the-home-of-the-devotee-jind-news-rtk6134612133","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालु के घर तक तीर्थ स्थलों का प्रसाद पहुंचाएगा डाकिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालु के घर तक तीर्थ स्थलों का प्रसाद पहुंचाएगा डाकिया
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के दौरान जो श्रद्धालु तीर्थ स्थलों पर नहीं जा सके हैं, उन्हें उन तीर्थ स्थलों का प्रसाद भारतीय डाक विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालु को तीर्थ स्थलों की वेबसाइट पर जाकर ई-मनिऑर्डर करना होगा। डाक विभाग द्वारा श्रद्धालुओं को तीर्थस्थलों का प्रसाद तीन दिन में उपलब्ध होगा। डाकिया लोगों के ऑर्डर किए गए प्रसाद को घर पर आकर देगा।
गौरतलब है कि कई श्रद्धालु हर साल काशी विश्वनाथ, माता वैष्णो देवी, सिद्धि विनायक मंदिर व शिरडी के साईं मंदिर में जाते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालु मंदिरों में नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें तीर्थ स्थलों का प्रसाद घर पर पहुंचाने का निर्णय मंदिर और डाक विभाग ने लिया है। श्रद्धालु को मंदिरों की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। साइट पर आवेदन के बाद बुकिंग की जानकारी डाक विभाग को दी जाएगी।
लिफाफे में डिब्बा बंद मिलेगा प्रसाद
प्रसाद टेप से प्रूफ बंद डिब्बे में श्रद्धालु के घर पहुंचाया जाएगा। इससे छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। मां वैष्णो देवी का प्रसाद मंगवाने के लिए 500, 1000 और 2100 रुपये में बुकिंग कराई जा सा सकती है। 72 घंटे के अंदर प्रसाद को डाकिया से श्रद्धालु के घर पर भिजवाया जाएगा। काशी विश्वनाथ का प्रसाद ग्रहण करने के लिए 251 रुपये का ईएमओ डाक विभाग में करना होगा।
विज्ञापन
प्रसाद के लिए उपरोक्त तीर्थ स्थलों की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। साइट पर आवेदन के बाद बुकिंग की जानकारी डाक विभाग को दी जाएगी। इसके बाद प्रसाद आते ही श्रद्धालु तक पहुंचा दिया जाएगा। ऑनलाइन प्रसाद ऑर्डर करने की सुविधा मंदिर प्रबंधन और डाक विभाग ने श्रद्धालुओं को दी है।
शैलेंद्र कुमार, मुख्य पोस्ट मास्टर, डाकघर जींद।