{"_id":"6a50036bc802943c4501dc8a","slug":"the-pms-public-rally-will-be-held-on-an-eight-acre-site-with-the-party-assigning-the-responsibility-to-600-leaders-jind-news-c-199-1-sroh1009-156472-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीएम की जनसभा के लिए आठ एकड़ में लगेगा पंडाल, पार्टी ने 600 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीएम की जनसभा के लिए आठ एकड़ में लगेगा पंडाल, पार्टी ने 600 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने 17 जुलाई को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों में पार्टी के 600 नेताओं व वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगाया गया है। यह लोग वरिष्ठ मंत्री बेदी, प्रदेशाध्यक्ष और रैली संयोजक के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे। वहीं, एकलव्य स्टेडियम के सामने आठ एकड़ के मैदान में जनसभा स्थल पर तीन मंच बनाए जाएंगे। पीएम यहीं से हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार जींद आ रहे मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश सरकार और पार्टी दोनों ही कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। रैली में 50 हजार लोगों को बुलाने का लक्ष्य है। इसकी तैयारियों पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, जनसभा संयोजक राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय भाटिया, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा की सीधी नजर है।
सीएम के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने बताया कि जनसभा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा ने 600 वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। यहां कुल तीन मंच बनाए जाएंगे। एक मंच प्रधानमंत्री का होगा। दूसरा मंच सांसदों-विधायकों, पूर्व सांसदों-विधायकों और वरिष्ठ नेताओं का होगा। तीसरा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुुति के लिए बनेगा।
विज्ञापन
छाबड़ा के मुताबिक, कार्यक्रम को पर्यावरण अनुकूल बनाने पर विशेष जोर है। यहां प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और यातायात प्रबंधन की भी व्यापक व्यवस्था की जा रही है। अत्याधुनिक जर्मन हैंगर पंडाल के अंदर 500 बड़े कूलर भी लगाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास के एजेंडे को नई गति देने वाला बड़ा अवसर सिद्ध होगा। पीएम देश की पहली हाइड्रोजन गैस से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ सड़क, रेल, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़ी हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
-- -- -- -- -- -
पीएम मोदी का जींद दौरा हरियाणा में विकास के नए युग की करेगा शुरुआतः बेदी
वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारों से कहा, प्रधानमंत्री का जींद दौरा हरियाणा में विकास के नए युग की शुरुआत करेगा। प्रधानमंत्री जींद से वर्चुअल माध्यम के जरिये भिवानी और नारनौल में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। इनके शुरू होने से दक्षिण हरियाणा के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।
मंत्री ने बताया, प्रधानमंत्री करीब 350 करोड़ रुपये से तैयार कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन करेंगे। इससे शहर में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी। अंबाला-काला अंब ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-352ए), हांसी-बरवाला फोरलेन तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत सड़क परियोजनाओं से प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
कहा, कुरुक्षेत्र में बनने जा रहे अत्याधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी यहीं से होगा। डिजिटल गैलरी, आधुनिक लाइब्रेरी और लाइट एंड साउंड शो से सुसज्जित यह म्यूजियम धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र साबित होगा।
-- --
मैदान समतल करने में लगे पांच बुलडोजर
सीएम के बुधवार को जनसभा स्थल बदलने के बाद देररात से ही एकलव्य स्टेडियम के सामने वाले मैदान में ट्रकों से साजो-सामान पहुंचने लगा। वीरवार को पांच बुलडोजर और दूसरी मशीनों से मैदान को समतल कराया गया। अभी यह क्रम जारी है। जनसभा स्थल पर तैयारियां देखने के लिए नेताओं और अफसरों के आने का सिलसिला भी चलता रहा।