{"_id":"c4a9afd291eb9fd58651caba9af4c76a","slug":"the-pistol-came-out-showing-minor-sisters-kidnapped-morning-jog","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाबालिग बहनों का अपहरण्ा कर एक से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बहनों का अपहरण्ा कर एक से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Sun, 22 Jun 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच युवकों द्वारा पिस्तौल दिखाकर नाबालिग बहनों का अपहरण कर उनमें से एक के साथ गैंगरेप के बाद अश्लील फोटो खिंचने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित की छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग लड़कियों की मां की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ सामूहिक दुराचार और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों नाबालिग बहनें सुबह सैर करने के लिए घर से निकली थीं।
विज्ञापन
शहर निवासी एक महिला ने 18 जून को एसपी कार्यालय को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय लड़की बॉक्सिंग की खिलाड़ी है। वह प्रतिदिन सैर करने के लिए जाती थी।
विज्ञापन
22 मई की सुबह छोटी लड़की के साथ उसकी 16 वर्षीय बड़ी बहन भी चली गई। जब वे दोनों नई अनाज मंडी के निकट पहुंचीं तो दुर्गा कालोनी निवासी सुरजीत अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंच गया।
उसने पिस्तौल दिखाकर उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद नई अनाज मंडी के निकट खाली पड़े एक मकान में ले जाकर बड़ी लड़की के साथ दुराचार किया।
इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो भी खींचे। इसके बाद फोटो के माध्यम से उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है। युवकों की हरकतों से परेशान होकर इस पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। आरोपियों ने बॉक्सिंग खिलाड़ी छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार धवन ने मामले को गंभीरता से लेकर शहर थाना पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए थे।
शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुर्गा कालोनी निवासी सुरजीत, बबला, पवन, सोनू, मक्को के खिलाफ पिस्तौल दिखाकर बंधक बनाने और सामूहिक दुराचार करने, आईटी एक्ट और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को दुराचार पीड़ित लड़की का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया।