फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The people of the village are ahead in giving complaints and suggestions to the government.

Jind News: सरकार को शिकायत और सुझाव देने में गांव के लोग आगे

Tue, 14 Mar 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The people of the village are ahead in giving complaints and suggestions to the government.
जींद। भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सरकार द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं, सुझाव व शिकायतों को लेकर नगर दर्शन पोर्टल व ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरूआत की गई है। इनमें 395 सुझाव और मांगे भेजी है। ग्रामीण क्षेत्र से 283 और शहरों से 112 सुझाव और मांग मिले हैं। इनके विकास कार्य के टेंडर जल्द लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन पोर्टलों के माध्यम से जींद शहर व गांवों के लोगों द्वारा कुल 395 मांगे सरकार के समक्ष पेश की गई हैं। इनमें गांवों की 283 मांगे तथा शहरी क्षेत्र से 112 मांगें पोर्टल पर प्राप्त हुई हैं। विधायक ने ग्राम दर्शन पोर्टल से प्राप्त हुई 283 शिकायतों को बीडीपीओ को प्रेषित कर दिया है। इसी तरह नगर दर्शन पोर्टल से प्राप्त हुई शिकायतों को संबंधित विभागाध्यक्षों को प्रेषित कर दिया है। जिसके चलते विधायक की अनुशंसा पर 395 विकास कार्य के टेंडर शीघ्र ही लगाए जाएंगे। इसे लेकर सीएम मनोहरलाल ने भी साफ दिशा-निर्देश दिए हैं कि पोर्टलों पर मिलनी वाली शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया जाए। भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि गांव व शहर के लोगों द्वारा अपनी शिकायतों व सुझाव को ऑनलाइन भी दर्ज कराया जा सकता है। इसके लिए ग्राम दर्शन पोर्टल व नगर दर्शन पोर्टल पर अपनी मांग, सुझाव व शिकायत दी जा सकती है। इतना ही नहीं गांव के विकास के लिए आपके पास कोई सुझाव है तो वह भी इस पोर्टल पर दिया जा सकता है। मांग या शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई इसकी सूचना मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी। हरियाणा में ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों में शहरी व ग्रामीणों की सीधी भागीदारी के लिए सरकार ने ग्राम दर्शन व नगर दर्शन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल में विकास कार्यों संबंधी कोई भी प्रस्ताव सीधे सरकार को दिया जा सकता है। साथ ही लोग गांव के विकास कार्य संबंधित शिकायत भी इसमें दे सकते हैं। पोर्टल को सीएम विंडो से लिंक किया गया है ताकि शिकायतों का दोहराव न हो। शहरी व ग्रामीण लोगों द्वारा पोर्टल के माध्यम से की गई मांग सभी स्थानीय विधायकों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैशबोर्ड पर दिखाई देंगी जिन्हें संबंधित विधायक संस्तुति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे। पोर्टल पर मांग, सुझाव या शिकायत दर्ज करते ही एक आईडी जेनरेट होगी जो आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय-समय पर कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के जरिये मिलती रहेगी। इन दोनों पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति लॉग इन कर अपनी मांग, शिकायत, सुझाव को सीधे सरकार के समक्ष रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed