फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The people of Narwana will get clean drinking water: Bedi

नरवाना की जनता को मिलेगा पीने के लिए स्वच्छ पेयजल : बेदी

Sun, 27 Apr 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 27 Apr 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The people of Narwana will get clean drinking water: Bedi
नरवाना। नरवाना के धरौदी रोड स्थित निर्माणाधीन बूस्टिंग स्टेशन का कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करें और बेहतर गुणवत्ता पूर्वक सामग्री का प्रयोग करें ताकि नरवाना की जनता को जल्द ही पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन बूस्टिंग स्टेशनों के बनने से इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर सहित अन्य कॉलोनियों को फायदा पहुंचेगा। बूस्टिंग स्टेशनों के निर्माण कार्य पर लगभग सवा चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बेदी ने कहा कि सवा चार करोड़ की लागत से तीन बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें एक बूस्टिंग स्टेशन धरौदी रोड पर, दूसरा बूस्टिंग स्टेशन एचएसआईआईडीसी और तीसरा बूस्टिंग स्टेशन लघु सचिवालय में बनाया जाएगा। विकास कार्यों को लेकर नरवाना हलके में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, पूर्व पार्षद सत्यवान बेदी, पार्षद प्रतिनिधि सोनू चौहान, सुरेश पांचाल, सतपाल सैन, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन मुंडे और सुरेंद्र कुंडू जेई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed