फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The pain of the laborers understood, the duty of humanity was fulfilled

मजदूरों का समझा दर्द, मानवता का निभाया फर्ज

Mon, 12 Sep 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The pain of the laborers understood, the duty of humanity was fulfilled
कोरोना में लोगों को मास्क बांटते राजकुमार गोयल। फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गोयल कोरोना काल में किसी मसीहा से कम नहीं थे। अपने घर और परिजनों को भूलाकर हर समय वह प्रवासी मजदूरों की सेवा में रहते थे। कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा तो हर किसी को अपने परिजनों की चिंता सताने लगी। जिले में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर थे, जिनको खाना खिलाने के साथ-साथ राजकुमार गोयल उनका दुख-दर्द भी साझा करते थे। जींद को छोड़ते समय इन मजदूरों ने राजकुमार गोयल व उनकी टीम को खुशी के आंसुओं से धन्यवाद किया। राजकुमार गोयल आज भी शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार आवाज बुलंद करते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में अप्रैल महीने में ही लॉकडाउन लग गया था। इस कारण हर किसी को अपने परिवार की चिंता सताने लगी थी। जिले में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर थे, जो अपने घर जाना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें सेल्टर हाउस बनाकर रोक दिया था। इन सेल्टर हाउसों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए राजकुमार गोयल मसीहा बनकर उभरे। सुबह व शाम के समय इन प्रवासी मजदूरों को खाना और फल राजकुमार गोयल व उनकी टीम पहुंचाती थी। प्रवासी मजदूरों का दुख-दर्द साझा करने के लिए राजकुमार गोयल मजदूरों के साथ बातचीत करते था उनको यह एहसास नहीं होने दिया कि वह अपने प्रदेश से बाहर हैं।
विज्ञापन

...जब एक बुजुर्ग फंसे थे सेल्टर हाउस में
उत्तरप्रदेश के एक बुजुर्ग एक सेल्टर हाउस में फंस गए थे। तीन दिन तक किसी ने उनकी बात नहीं सुनी तो राजकुमार गोयल बुजुर्ग से मिले। काफी प्रयासों के बाद गोयल ने बुजुर्ग को उनके घर पहुंचाया। इसी प्रकार एक केरला की लड़की भी ऐसे ही फंस गई थी। उसकी भाषा किसी को समझ नहीं आ रही थी। गोयल ने लड़की को उसके घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसमस्याएं उठाने में भी हर समय रहते हैं तैयार
राजकुमार गोयल समाजसेवा के साथ-साथ शहर की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाकर उनका हल करवाते थे। रोहतक रोड निर्माण में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा है। गोयल ने जींद विकास नामक संगठन बनाया। इस संगठन के प्रधान के नाते इन्होंने बाल भवन रोड पर सड़क के बीच खड़े ट्रांसफार्मर को रास्ते से हटवाया। इसके लिए उनको सड़क के बीच धरना भी देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed