फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The oxygen plant in the civil hospital has been closed for two years.

Jind News: नागरिक अस्पताल में दो साल से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 13 Nov 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 13 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The oxygen plant in the civil hospital has been closed for two years.
12जेएनडी25 : नागरिक अस्पताल नरवाना में बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट। संवाद। - फोटो : शांती नगर मोहल्ले में मंगलवार को चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
नरवाना। लाखों की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट अब नरवाना नागरिक अस्पताल में धूल फांक रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और कोरोना काल में मरीजों को बचाने के उद्देश्य से लगाए गए इस प्लांट का संचालन आज तक नियमित रूप से शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों को आज भी ऑक्सीजन सिलेंडरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले के प्रमुख अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक प्लांट लगाए थे ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन मिल सके।
विज्ञापन

नरवाना अस्पताल में स्थापित यह प्लांट इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर और एसएनसीयू वार्डों में निरंतर ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगाया गया था। लेकिन तकनीकी खराबी और रखरखाव के अभाव में यह लंबे समय से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले मरीजों और परिजनों का कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट मात्र दिखावे की चीज बनकर रह गया है। मरीजों को अभी भी सिलेंडरों के माध्यम से ऑक्सीजन दी जाती है जिससे कई बार आपात स्थिति में विलंब और दिक्कतें उत्पन्न हो जाती हैं।
जब लाखों रुपये का प्लांट लगाया गया है तो उसे चालू भी रखा जाना चाहिए, मरीजों ने कहा। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि ऑक्सीजन प्लांट को तुरंत चालू कर मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मामले की जानकारी विभाग को भेज दी गई है।

वर्जन

इन ऑक्सीजन प्लांट की मेंटेनेंस काफी महंगी है और मई में डीएचएस का लेटर आया था और इसका एक सेंट्रलाइज्ड टेंडर किया जाएगा जिसके बाद सभी बंद पड़े ऑक्सीजन प्लाटों का मेंटेनेंस होगा।–डॉ सुमन कोहली, सीएमओ, नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed