फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The outline of the SIR campaign was decided in the meeting.

Jind News: बैठक में एसआईआर अभियान की रूपरेखा तय

Wed, 17 Jun 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The outline of the SIR campaign was decided in the meeting.
फोटो 3 नरवाना। एसआईआर अभियान को लेकर बैठक लेते हुए कर्ण प्रताप सिंह। स्रोत कार्यकर्ता।
नरवाना। हरियल रेस्ट हाउस में मंगलवार को एसआईआर अभियान की प्रगति और आगामी रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता कर्ण प्रताप सिंह ने की। बैठक में चारों मंडल अध्यक्ष, एडवोकेट मनदीप चहल (बीएलए–1) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अब तक की गई गतिविधियों की समीक्षा की गई और अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। कर्ण प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और सभी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed