फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The organization will participate in the movements of the old pension restoration struggle committee.

Jind News: पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के आंदोलनों में भाग लेगा संगठन

Sun, 30 Jun 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 30 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The organization will participate in the movements of the old pension restoration struggle committee.
29जेएनडी01: बैठक में मंचासीन हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल
जींद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की राज्य कार्यकारिणी, जिला प्रधान और जिला सचिवों की बैठक शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में राज्य प्रधान नरेंद्र धीमान की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन राज्य महासचिव अमरीक सिंह चट्टा ने किया।
विज्ञापन

नरेंद्र धीमान ने कहा कि बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में राज्य कार्यकारिणी ने विचार किया की पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के आगामी आंदोलनों के आह्वान पर संगठन इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेगा। उन्होंने कहा कि यह भी निर्णय लिया गया कि सभी जिलों में 4 से 19 जुलाई तक तक राज्य कार्यकारिणी की देखरेख में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे, ताकि कर्मचारियों को आने वाले आंदोलनों के लिए जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमान ने कहा कि 25 जुलाई को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री के बावल स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। 6 अगस्त को सिंचाई मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव के नारनौल स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय नारायणगढ़ का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पूर्व में सरकार के झूठे आश्वासन से परेशान होकर, कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा मांगें न मानने से परेशान होकर आंदोलन का निर्णय लिया है।
उन्होंने मांग की कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, पुरानी एक्सग्रेसिया स्कीम को लागू किया जाए, कैशलेस मेडिकल सुविधा को लागू किया जाए, 2018 में भर्ती हुए पंप चालकों को 35400 का वेतनमान दिया जाए, कैनाल गार्डों को तृतीय श्रेणी का वेतनमान दिया जाए, सिंचाई विभाग में पदोन्नति पर कंप्यूटर टेस्ट की शर्त को हटाया जाए।

बैठक में पूर्व राज्य प्रधान एवं मुख्य सलाहकार विश्वनाथ शर्मा, चेयरमैन रणबीर दलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिले सिंह भडाना, राज्य कोषाध्यक्ष पवन रजाना, मुख्य संगठनकर्ता रविंद्र फौजी, मुख्य प्रेस सचिव रामकुमार प्रजापति मौजूद रहे।

29जेएनडी01: बैठक में मंचासीन हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल

29जेएनडी01: बैठक में मंचासीन हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed