फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Opposition is a zero; it has no issues: Devendra Atri

विपक्ष शून्य, उसके पास कोई मुद्दा नहीं : देवेंद्र अत्री

Sun, 31 May 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Opposition is a zero; it has no issues: Devendra Atri
31जेएनडी31: महर्षि कश्यप जयंती पर पहुंचे विधायक देवेंद्र अत्री एवं गणमान्य व्यक्ति। स्रोत : कार
उचाना । उचाना में स्थित बीसी धर्मशाला में महर्षि कश्यप जयंती समारोह में भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री शामिल हुए। उन्होंने कश्यप समाज की ओर से रखी गई सभी मांगों को स्वीकार किया। अत्री ने उचाना के सभी निवासियों से आह्वान किया कि समाज में समरसता बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजनों को जारी रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की ओर से प्रधानमंत्री के काफिले को लेकर उठाए गए सवाल पर विधायक अत्री ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कुछ भी कहने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने इसे वैश्विक संकट बताते हुए कहा कि जहां विश्व के अन्य देशों में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं भारत का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। भारत में दुनिया में सबसे कम पेट्रोल, डीजल के रेट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी को हराने और निरंतर प्रगति का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लोगों से ईंधन की बचत करने का भी आह्वान किया। विधायक ने सीएम नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जुबान के धनी हैं और जो कहते हैं, वह करते हैं। इस मौके पर डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र कश्यप बड़ौदा, प्रधान पालाराम कश्यप, सत्यनारायण मखंड, रमेश राणा, सत्यवान दुर्जनपुर, नरेश सौंगरी, रामपाल, धर्मपाल कश्यप, रामफल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed