फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The one who speaks the truth may face trouble in this world, but he is respected in the other world: Kanwar Saheb Maharaj

सच बोलने वाले को इस लोक में भले कष्ट मिल जाए, उस लोक में उसकी ठाठ है : कंवर साहेब महाराज

Mon, 10 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The one who speaks the truth may face trouble in this world, but he is respected in the other world: Kanwar Saheb Maharaj
09जेएनडी35-भिवानी रोड स्थित  राधा स्वामी आश्रम में आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं को प्रवचन सुना
जींद। भिवानी रोड पर स्थित राधा स्वामी आश्रम में सत्संग का आयोजन किया गया। सतगुरु कंवर साहेब महाराज ने कहा कि पतिव्रता स्त्री और शिष्य का ख्याल एक जैसा ही होता है। उन्होंने कहा कि पतिव्रता स्त्री जैसे अपने पति के सिवाय किसी का ख्याल नहीं करती, वैसे ही सच्चे शिष्य को भी सतगुरु के अलावा किसी का ख्याल नहीं आता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि इस दुनियादारी में सतगुरु के बिना कोई किसी का मीत नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को चरित्रवान बनाओ। जीवन हमें इसलिए नहीं मिला था कि हम आगे पीछे की कुछ न सोचें और कुमार्ग पर चलें। हमेशा ख्याल रखें कि वह इस धरती पर क्यों आए हैं। इंसान अपने क्षणिक शौक के लिए दूसरों को कितनी तकलीफ देता है। यह नहीं भूलना चाहिए कि शरीर जंगल की मिट्टी के समान है, जो मिट्टी में ही मिल जाती है। हमारी बुद्धि पर काल और माया का ऐसा जाल गिरा हुआ है, जो दिनों दिन और ज्यादा उलझा रहा है। परमात्मा को पाना है तो कपड़ों को नहीं मन को भक्ति रंगों से रंगो। परमात्मा को बाहर नहीं अंदर तलाश करो। हरि तो सच्चे मन के मीत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु भक्ति ही नाम भक्ति है। हाथ से माला जपकर यदि मन भटक रहा है तो माला जपने का क्या लाभ।
विज्ञापन

गुरु महाराज ने कहा कि जब विचारों की दृढ़ता आती है तो भक्ति आसान हो जाती है। उन्होंने कहा कि कितने राजा, महाराजा, सेठ और साहूकारों के उदाहरण भरे पड़े हैं, जब उन्होंने भक्ति रस को पाने के लिए सारे आनंद छोड़ दिए। यही भक्ति का मूल सत्य है। अगर ये नहीं है तो भक्ति सुलभ नहीं है। सच बोलने वाले को बेशक इस लोक में कष्ट सहना पड़ जाए, परंतु उस लोक में उसके ठाठ ही ठाठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि स्वार्थ और आपाधापी के जीवन ने समाज को दूषित किया है। बुराई एक क्षण में फैलती है। इसलिए बुराई को पनपने ही मत दो। परहित से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सोच नकारात्मक होती है तो विनाश का रास्ता खुलता है। यह इंसानी चोला बड़ी मुश्किल से मिला है, इसे नशे में बर्बाद मत करो। मानव रूपी जन्म की महत्ता को समझें। जो समय रहते नहीं चेते वह सदा पछताता है। भगवान के नाम के रसिया बनो ताकि दुनिया के पदार्थ आपको फीके लगने लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed