{"_id":"614cc3608ebc3efabb125438","slug":"the-officials-of-hafed-and-hwc-told-the-stock-of-their-respective-godowns-as-complete-jind-news-rtk624920649","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैफेड व एचडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने अपने-अपने गोदामों का स्टॉक बताया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैफेड व एचडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने अपने-अपने गोदामों का स्टॉक बताया पूरा
विज्ञापन
सफीदों शहर थाना में पुलिस द्वारा पकड़ा गया कैंटर, जिसमें गेहूं के 300 कट्टे बरामद हुए हैं।
- फोटो : Jind
तीन दिन पहले सफीदों पुलिस द्वारा पकड़े गए गेहूं के मामले में अब केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में प्रारंभिक जांच में अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। पुलिस द्वारा पकड़े गए सरकारी गेहूं का चार दिन बीत जाने बाद में भी कोई मालिक नहीं बना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा है कि हैफेड व वेयर हॉउस के अधिकारियों ने इस पकड़े गए गेहूं के ट्रक को अपना मानने से इंकार कर दिया है। दोनों विभागों के अधिकारियों ने पुलिस को गोदामों में स्टाक पूरा होने की जांच रिपोर्ट भी सौंप दी है। कोई भी सरकारी एजेंसी गेहूं को अपना मानने को तैयार नहीं है। गेहूं सरकारी बारदाने में है। थाना प्रभारी के अनुसार 20 सितंबर को सूचना मिली थी कि जींद रोड स्थित वेयर हॉउस के गोदाम से अवैध रूप से एक ट्रक सरकारी गेहूं भरकर निकला है और धर्मगढ़-बोहली रोड स्थित हैफेड गोदाम में शिफ्ट किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को पकड़ा। इसमें करीब 300 कट्टे गेहूं के सरकारी बारदाते में मिले। इसके चलते ट्रक के ड्राइवर व हेल्पर को भी मौके से काबू कर लिया गया था। ट्रक चालक ने पुलिस को बताया था कि वह यह गेहूं वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के गोदाम से लाकर धर्मगढ़ रोड के हैफेड गोदाम में ले जा रहा था। इस पर पुलिस ने दोनों एजेंसियों के अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। जानकारी पाकर हैफेड के डीएम पुनीत पंघाल व हरियाणा वेयर हॉउसिंग कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक जेएस नारा सफीदों पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों गोदामों में रखे स्टॉक की जांच की। जांच के उपरांत दोनों एजेंसियों के अधिकारियों का कहना था कि गोदामों में स्टाक पूरा है। अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंपकर इस सरकारी गेहूं के ट्रक से अपना पल्ला झाड़ लिया।
सिटी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि हैफेड व वेयर हाउस के कर्मचारी आपस में मिलीभगत करके सरकारी गेेहूं को बेच रहे हैं। ट्रक के चालक अनिल कुमार ने बताया है कि यह गेहूं उसे जींद रोड स्थित वेयर हाउस से धर्मगढ़-बोहली रोड स्थित हैफेड गोदाम में ले जाने के लिए कहा गया था। ड्राइवर के पास एक गेट पास भी मिला है जो पिल्लूखेड़ा से नरवाना निवासी राकेश कुमार के नाम कटा गया है। राकेश कुमार से जानकारी ली गई तो उसने बताया कि उसने अपने गेटपास के अनुसार गेहूं प्राप्त कर ली है। हैफेड के स्टोर इंचार्ज सुमित ने पूछताछ में बताया है कि इस गेहूं का गेटपास किसी प्राइवेट आदमी के नाम कटा है और यह गेहूं उसी का है। डीएफएससी ने भी इस गेहूं को अपना मानने से इनकार किया है। इस जांच कार्य के कारण मुकद्दमा दर्ज करने में देरी हुई है। बहरहाल कानूनी राय लेकर उन्होंने एसपी वसीम अकरम के आदेशों पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहराई से जांच की जाएगी और जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भारी घालमेल है।