{"_id":"6a397a07e2031fc9280b3b36","slug":"the-new-road-started-falling-apart-within-15-days-villagers-demanded-an-investigation-jind-news-c-199-1-jnd1012-155510-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 15 दिन में ही टूटने लगी नई सड़क, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 15 दिन में ही टूटने लगी नई सड़क, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग
विज्ञापन
03 सफीदों : गांव मुआना से अरडाना जाने वाले मार्ग उखड़ा हुआ। स्रोत संवाद
सफीदों। मुआना से अरड़ाना जाने वाले मार्ग का निर्माण हुए अभी करीब 15 दिन ही हुए हैं लेकिन सड़क कई जगह से टूटने लगी है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया जिसके कारण नई सड़क इतनी जल्दी खराब होने लगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव मुआना निवासी रमेश मिस्त्री, राजेंद्र, जगदीश, रामनिवास और कप्तान ने बताया कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। लोगों की मांग पर इसका निर्माण कराया गया लेकिन निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क की कंक्रीट उखड़ने लगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत देखकर साफ लगता है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। खराब सड़क के कारण वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं।