फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The municipal corporation's hoarding pole is inviting accidents.

Jind News: हादसों को न्योता दे रहा नपा का होर्डिंग पोल

Sat, 31 Jan 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 31 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The municipal corporation's hoarding pole is inviting accidents.
31जेएनडी01: पोल पर लगा विज्ञापन का पोस्टर। स्रोत शहरवासी - फोटो : सांकेतिक
जींद। सफीदों शहर के अग्रसेन चौक पर नगरपालिका द्वारा विज्ञापन प्रचार के लिए लगाया गया पोल नीचे से जर्जर हो चुका है। यह पोल आए दिन हादसों को न्योता दे रहा। पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह से जर्जर है और कभी भी गिर सकता है। इससे हादसा होने की संभावना है। नपा अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में संस्थाओं एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों का प्रचार करने के लिए विज्ञापन की होर्डिंग पोल लगाए गए हैं। इन पोल पर संस्था, राजनेता, निजी संस्थान एवं सरकारी कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करने के लिए विज्ञापन रूपी बैनर लगवाई जाने का काम किया जाता है। नपा की तरफ से शहर में दस जगह इन पोलो को लगाया गया है।
विज्ञापन

शहर का अग्रसेन चौक सबसे भीड़-भाड़ वाली जगह है। इस जर्जर होर्डिंग पोल के नीचे करीब 15 फास्ट फूड की रेहड़ी लगती है। शाम के समय यहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे एवं व्यक्ति खाने पीने के लिए पहुंचते हैं। अग्रसेन चौक से मुख्य बाजार, खानसर चौक, बस स्टैंड के अलावा सरकारी अस्पताल एवं नपा कार्यकाल में जाने के लिए हजारों लोग गुजरते हैं।

31जेएनडी01: पोल पर लगा विज्ञापन का पोस्टर। स्रोत शहरवासी

31जेएनडी01: पोल पर लगा विज्ञापन का पोस्टर। स्रोत शहरवासी- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed