फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The MLA's son offered condolences to the families of the deceased and provided them with Rs 20,000 each.

Jind News: विधायक के पुत्र ने मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना, 20-20 हजार की सहायता

Fri, 13 Mar 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The MLA's son offered condolences to the families of the deceased and provided them with Rs 20,000 each.
12जेएनडी40: पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना देते हुए रजत गौतम व प्रशासनिक अ​धिकारी। स्रोत: प्
जींद। सफीदों में अग्निकांड में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिजनों से वीरवार को विधायक रामकुमार गौतम के पुत्र रजत गौतम ने मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। निजी कोष से प्रत्येक प्रभावित परिवार को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम पुलकित मल्होत्रा और डीएसपी गौरव शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों और रजत गौतम ने मीडिया से बातचीत करते हुए घटना से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने डिग्गी मोहल्ला पहुंचकर मृत पूजा, सरिता, उषा आदि के पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन

रजत गौतम ने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाने की मांग करने का आश्वासन दिया। डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि हादसे की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed