फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The MLA visited community halls and schools to extend invitations for the rally.

Jind News: धर्मशाला व स्कूलों में पहुंचकर दिया विधायक ने दिया रैली का न्योता

Tue, 31 Mar 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The MLA visited community halls and schools to extend invitations for the rally.
31जेएनडी18: विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा के दौरान ग्रामीण पगड़ी पहनाते हुए। स्रो
जींद। विधायक रामकुमार गौतम ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। चार अप्रैल को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की धन्यवाद एवं विकास रैली के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। विधायक ने सनी धर्मशाला, नय्या धर्मशाला, ट्रक यूनियन और सरस्वती स्कूल सहित अनेक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को रैली में पहुंचने का खुला निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि चार अप्रैल को सफीदों की नई अनाज मंडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक ऐतिहासिक रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं है बल्कि सफीदों को पिछड़ेपन से निकालकर विकास की मुख्यधारा में जोड़ने की एक मजबूत नींव है।
विज्ञापन

इस रैली के माध्यम से क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र के लोग एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएंगे, तो सरकार तक सफीदों के विकास की गूंज प्रमुखता से पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रैली स्थल तक लेकर आएं। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्र सैनी मान, राजकुमार जोगी, सोहनलाल धीमान, विनोद कौशल और सरपंच श्याम शर्मा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed