जींद। विधायक देवेंद्र अत्री ने सोमवार को अधिकारियों के साथ जनता दरबार में अलेवा ब्लॉक के विभिन्न गांवों के लोगों की समस्याएं सुनकर प्राथमिकता के तौर पर हल कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक सिपाही व कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लोगों को जागरूक करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान करना व अंत्योदय का सपना साकार करना ही सरकार के हर कार्यकर्ता का प्रथम कर्तव्य है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक हर सुविधा का लाभ पहुंचाने व 2024 में जो विकसित उचाना का सपना देखा था उसको मिलकर सबको साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ सही दिशा में नई ऊर्जा के साथ जरूर पूरा करेंगे।
इस मौके पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन शमशेर सैनी नगूरां, युवा अध्यक्ष अमन सैनी, भगवत दयाल शर्मा और महीपाल शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक नंबरदार, वशिष्ठ अतिथि अलेवा मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामपाल शर्मा खांडा शामिल रहे।