{"_id":"658dc612f5a1cdc9590cce36","slug":"the-message-of-harmony-will-go-from-the-land-of-bangar-to-the-entire-state-on-new-year-sajjan-singh-jind-news-c-199-1-jnd1001-10881-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांगर की धरती से नए साल पर पूरे प्रदेश में जाएगा सौहार्द का संदेश : सज्जन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांगर की धरती से नए साल पर पूरे प्रदेश में जाएगा सौहार्द का संदेश : सज्जन सिंह
Fri, 29 Dec 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी17: सज्जन सिंह, चेयरमैन बांगर शिक्षा समिति। संवाद
उचाना। बांगर शिक्षा समिति चेयरमैन सज्जन सिंह ने कहा कि बांगर उत्सव संगठन द्वारा एक जनवरी को राजीव गांधी कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाला बांगर उत्सव ऐतिहासिक होगा। बांगर की धरती से पूरे प्रदेश में सौहार्द का संदेश इस कार्यक्रम से जाएगा।
जींद जिले के राजनीति, गैर राजनीति इतिहास के साथ-साथ जींद के होनहार लोगों, युवाओं के बारे में भी बांगर के लोग आ सकेंगे। कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीति होगा। इसको लेकर तैयारी जोरों पर है। अलग-अलग टीम बना कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों के लिए रस्सा-कस्सी, पुरुषों एवं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस, महिलाओं के लिए तीन टांग रेस, मटकी दौड़, पुरुषों के लिए गोला फैंक, युवाओं के लिए 1500 मीटर की दौड़ आयोजित होगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन, नृत्य, चुटकले, रागनी की प्रस्तुति होगी। प्रदर्शनी में अब तक का बांगर का सफर स्टॉलों के माध्यम से बांगर के लोग जा सकेंगे। भाषण प्रतियोगिता, 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए फैंसी डे्रस प्रतियोगिता आयोजित होगी। बागवानी सहित अन्य की जानकारी स्टॉलों के माध्यम से दी जाएगी। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बांगर उत्सव में उचाना हलका बनने के बाद से लेकर अब तक कितने विधायक चुने गए है सभी की पूरी जानकारी, जींद जिले से संबंध रखने वाले सांसदों की पूरी जानकारी भी कार्यक्रम में आने वाले युवाओं, ग्रामीणों, आमजन को दी जाएगी। हर साल एक जनवरी को बांगर उत्वस मनाया जाएगा। इस बार दूसरे बांगर उत्सव का आयोजन हो रहा है। पूरे जिले में इसको लेकर निमंत्रण दिया जा रहा है।