{"_id":"624b29052b5be12c4377e98c","slug":"the-mercury-reached-near-40-degrees-heat-like-may-june-in-april-be-careful-jind-news-rtk6429740159","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 डिग्री के पास पहुंचा पारा, अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी, रहें संभल कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 डिग्री के पास पहुंचा पारा, अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी, रहें संभल कर
विज्ञापन
इस बार गर्मी काफी जल्दी शुरू हो गई है। अप्रैल के शुरू में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ने से लोग हलकान हैं। वहीं जल्दी गर्मी शुरू होने से बिजली निगम के भी पसीने छूट रहे हैं। जिले में फिलहाल जरूरत से करीब 50 लाख यूनिट बिजली कम मिल रही है। वहीं बढ़ती गर्मी के कारण चिकित्सकों ने भी संभल कर रहने की सलाह दी है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि की संभावना जताई है। ऐसे में अप्रैल महीने के मध्य तक गर्मी और भी अधिक परेशान करेगी। अन्य सालों में इस प्रकार की गर्मी मई के अंत व जून के शुरू में होती। करीब एक महीने के गर्मी के बाद बारिश शुरू होने से लोगों को राहत मिली थी लेकिन इस बार यदि मौसम के मिजाज ऐसे ही रहे तो गर्मी लगातार तीन महीने झुलसाएगी।
अधिक तापमान से शरीर को नुकसान
हां अधिक तापमान से शरीर को नुकसान होता है। इससे बचने के लिए धूप में निकलने से बचें। यदि जाना भी हो तो सिर को कपड़े से ढकें और सीधे धूप में नहीं आएं। बाहर जाने से पहले पानी पीकर निकलें। बाहर से आने पर अधिक ठंडा पानी या अन्य कोई भी ठंडी वस्तु का सेवन एकदम से नहीं करें। बार-बार सामान्य तापमान वाले तरल लेते रहें। यदि गर्मी के कारण स्वास्थ्य बिगड़ता है भरपूर पानी पीएं और तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल, जींद।