फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The mason's body was jammed on the road, accusing his wife of murdering her for being an obstructionist in an illegal relationship

राजमिस्त्री का शव सड़क पर रख लगाया जाम, पत्नी पर अवैध संबंध में बाधक बनने पर हत्या करवाने का आरोप

Sun, 27 Sep 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The mason's body was jammed on the road, accusing his wife of murdering her for being an obstructionist in an illegal relationship
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे मृतक के परिजन। - फोटो : Jind
गांव सेढ़ामाजरा व उचाना खुर्द के बीच शनिवार शाम साढ़े सात बजे राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या करने के मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को थाना के सामने रखकर हाईवे जाम कर दिया। दोपहर तीन बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक लगाए गए रोड जाम की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कृष्ण कुमार व चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीण हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही शव को उठाने की जिद पर अड़े थे। डीएसपी जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को उठाया।
विज्ञापन

बीरमति ने कहा कि उसका एकलौता बेटा मनोज (30) राजमिस्त्री का काम करता था। वह बुडायन गांव में काम पर लगा हुआ था। उसकी बहू पूजा की मनोज के साथ अनबन रहती थी। गांव के ही सुरेश का पूजा के साथ अवैध संबंध था, जिसको लेकर कई बार तकरार भी हो चुकी थी। सुरेश को कई बार समझाया भी गया, लेकिन वह नहीं माना और उसके घर आता-जाता था। शनिवार देर शाम को मनोज बुडायन से काम करके उचाना खुर्द, सेढ़ा माजरा लिंक रोड से घर आ रहा था। शनिवार शाम को साढ़े सात बजे उन्हें सूचना मिली कि मनोज को किसी ने गोली मार दी है। मनोज सेढ़ा माजरा से उचाना खुर्द सड़क पर घायल पड़ा है।
विज्ञापन

बीरमती ने कहा कि इसके बाद वह व उसके जेठ का लड़का संजय मौके पर पहुंचे और मनोज को अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने कहा कि बीरमती के बयान पर उसकी बहू पूजा व सेढ़ा माजरा के सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर की हत्या
बीरमति ने पुलिस से कहा कि उसकी बहू पूजा के गांव के ही सुरेश उर्फ काला के अवैध संबंध थे। इसके बारे में उसके मृतक बेटे मनोज को जानकारी थी, जिसका वह विरोध करता था। इसको लेकर घर में कलह भी रहती थी। शनिवार देर शाम को सुरेश को गाड़ी के साथ उसके मकान नजदीक देखा गया था और उसे उचाना में भी देखा गया था। बीरमति ने आरोप लगाया कि उसकी बहू पूजा के इशारे पर सुरेश ने उसके बेटे की गोली मारकर हत्या की है। पहले भी सुरेश ने पैसों को लेकर मनोज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। इसके कुछ दिन पूजा ने भी मनोज के खिलाफ मारपीट व गलत काम करने की शिकायत दी थी। इसके चलते मनोज को पूजा और सुरेश अकसर परेशान रखते थे।
अवैध संबंध को लेकर कुछ दिन पहले हुई थी तकरार
संजय ने बताया कि पूजा के साथ सुरेश के अवैध संबंधों को लेकर मनोज की तकरार हुई थी। जिसके बाद से ही पूजा अपने पति मनोज से खफा थी। साथ ही उसका प्रेमी सुरेश भी मनोज से रंजिश रखता था। उसी रंजिश के चलते सुरेश ने योजनाबद्ध तरीके से उसके चचेरे भाई मनोज की गोली मारकर हत्या की है।
सूचना थी सड़क हादसे की, मौके पर पहुंचा तो पता चला की गोली लगी है
गांव सेढ़ामाजरा के सरपंच जोधाराम ने बताया कि राहगीरों ने सूचना दी थी कि मनोज सड़क पर पड़ा हुआ है। उन्हें अंदेशा था कि सड़क हादसे में घायल हुआ है। जब वे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो बाइक के नजदीक ही खून से लथपथ मनोज पड़ा हुआ था। उसके नजदीक ही गोलियों के खोल पड़े हुए थे। जिससे साफ था कि मनोज को गोलियां मारी गई हैं।

उचाना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक की मां ने अपनी बहू के साथ गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाते थाना प्रभारी कृष्ण कुमार।

जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाते थाना प्रभारी कृष्ण कुमार।- फोटो : Jind

 पुलिस थाना के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगाते ग्रामीण।

पुलिस थाना के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगाते ग्रामीण।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed