फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The market remained closed for three days, yet it was filled with paddy.

Jind News: तीन दिन रही मंडी बंद फिर भी धान से अटी

Fri, 14 Nov 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 14 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The market remained closed for three days, yet it was filled with paddy.
13जेएनडी26 : मंडी में पड़ा धान। संवाद
जुलाना। उठान न होने से अनाज मंडी धान से अटी पड़ी है। छह दिनों में तीन दिन मंडी बंद रहने के बावजूद मंडी पूरी तरह धान से भरी हुई है। अब तक कुल 785738 क्विंटल धान की आवक दर्ज की जा चुकी है जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 18 प्रतिशत अधिक है। आज मंडी में खरीद कार्य बंद रहेगा और केवल उठान का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

आढ़तियों के अनुसार मंडी में जगह की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है ताकि पहले से आई फसल को समय पर उठाया जा सके। मंडी में बासमती 1121 की दर 3210 से 3910 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि 1509 किस्म की कीमत 2810 से 3010 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही।
विज्ञापन


अन्य फसलों में बाजरा की कुल आवक 6797 किवंटल रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है, जबकि कपास की आवक 30 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।


वर्जन
मंडी में धान की आवक अधिक होने के कारण और उठान का कार्य धीमा होने के कारण मंडी में जगह नही बची है। ऐसे में किसानों की सुविधा को देखते हुए मंडी को शुक्रवार को बंद करने का निर्णय लिया गया है ताकि पूरा दिन उठान हो सके।-पवन कुमार, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन


मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बिजली, पानी और सफाई के पुख्ता इंतजाम प्रशासन द्वारा किए गए हैं। किसानों को मंडी में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही आने दी जाएगी।-कोमिला, सचिव मार्केट कमेटी जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed