फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The lock on the gate of the under-construction medical college was not fixed for the problem of dirty water filled in the streets of Hebatpur.

हैबतपुर की गलियों में भरे गंदे पानी की समस्या दूर न होने पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के गेट पर लगाया ताला

Fri, 18 Jun 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The lock on the gate of the under-construction medical college was not fixed for the problem of dirty water filled in the streets of Hebatpur.
हैबतपुर गांव के लोगों ने वीरवार सुबह निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के गेट पर ताला जड़कर रोड जाम कर दिया। उन्होंने गांव की गलियों से गंदे पानी की निकासी की मांग की। गांव की गलियों में पिछले कई दिनों से कहीं पर आधा फुट तो कहीं पर एक फुट पानी भरा है। इसके कारण ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह से बंद है। इन गलियों में भरे गंदे पानी के कारण जहरीले जीवों के काटने से लेकर मच्छर व अन्य बीमारियों के पैदा होने का भी डर बना हुआ है। लगभग तीन घंटे के बाद ग्रामीणों को एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

हैबतपुर के लोगों ने तीन दिन पहले प्रशासन से गांव की गलियों में एकत्रित हुए गंदे पानी की निकासी करवाने की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वीरवार सुबह ग्रामीण गांव के मंदिर में एकत्रित हुए और वहां से निर्माणाधीन कॉलेज के गेट पर ताला लगाने का निर्णय लिया। मेडिकल कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर निर्माणकार्य को बंद करवा दिया। इसके बाद लगभग तीन घंटे तक जींद से हैबतपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर मेडिकल कॉलेज के सामने जाम लगाया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को गांव से गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

तहसीलदार के आश्वासन पर नहीं माने ग्रामीण, एसडीएम ने मनाया
सुबह मेडिकल कॉलेज को ताला लगाने के बाद ग्रामीणों को समझाने के लिए तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस गंदे पानी की निकासी करवाने का आश्वासन देकर लोगों को समझाने की कौशिक की, लेकिन ग्रामीणों ने तहसीलदार को कहा कि गंदे पानी की निकासी करवाने का कार्य आपके विभाग का नहीं है, इसलिए ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश न करें और किसी उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाया जाए। इसके बाद एसडीएम दलबीर सिंह ने ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed