फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The important project of Jind-Safidon highway widening has been pending for one and a half years.

Jind News: जींद-सफीदों हाईवे चौड़ीकरण की महत्वपूर्ण परियोजना डेढ़ साल से लटकी

Sun, 21 Jun 2026 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The important project of Jind-Safidon highway widening has been pending for one and a half years.
20जेएनडी01: जींद सफीदों रोड जिसका निर्माण अटका है। संवाद
जींद। डेढ़ साल से लंबित जींद-सफीदों हाईवे चौड़ीकरण परियोजना फिर अटक गई है। 59 करोड़ की लागत से सात मीटर चौड़ी सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाना है। सड़क किनारे करीब पांच हजार पेड़ों की कटाई पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध से निर्माण कार्य ठप है। इसमें अब छह जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण में हो रही देरी का खामियाजा प्रतिदिन लगभग 20 हजार वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। जींद से सफीदों के बीच यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस पर रोजाना निजी वाहनों, बसों, ट्रकों और कृषि कार्य से जुड़े वाहनों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण कई स्थानों पर सड़क को दोनों ओर से उखाड़ दिया गया है जिससे मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है। वाहनों को एक-दूसरे को पास देने में दिक्कत होती है। गड्डों भरी सड़क पर धूल के गुबार के बीच सफर करना वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के अंधेरे में तो गड्डे दिखाई भी नहीं देते। दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर धूल उड़ती रहती है। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। जब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होता तब तक प्रशासन को नियमित रूप से सड़क पर बने गड्डों पर पेचवर्क करवाना चाहिए।
हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के चलते प्रदेशभर में पेड़ों की कटाई पर अस्थायी रोक लगी हुई है। सफीदों मार्ग पर भी करीब पांच हजार पेड़ों को हटाने के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ सकेगा। फिलहाल केवल उन हिस्सों पर काम हो पा रहा है जहां पेड़ नहीं हैं।
खंभों, ट्रांसफार्मर व अन्य ढांचों को हटाना बाकी
सड़क के दायरे में आने वाले बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और अन्य ढांचों को हटाने की प्रक्रिया भी अब तक पूरी नहीं हो सकी है। विभागीय स्तर पर शुल्क जमा करवाने की बात भी कही गई है लेकिन कार्रवाई लंबित है। इससे परियोजना में और देरी की आशंका बढ़ गई है। हालांकि प्रतिपूरक वनरोपण के लिए बधाना गांव की पंचायत ने 41 एकड़ जमीन वन विभाग के नाम करवाई गई है।


सफीदों मार्ग पर पेड़ों की कटाई की जानी है लेकिन हाईकोर्ट ने फिलहाल पेड़ों की कटाई पर अस्थायी रोक लगाई हुई है। ऐसे में निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। अब छह जुलाई को होने वाली सुनवाई के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। बिना मंजूरी के विभाग पेड़ नहीं काट सकता।
- पवन ग्रोवर, जिला वन अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed