फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The impact of the fog... visibility was less than five meters, and the Patalkot Express arrived six hours late.

Jind News: कोहरे का सितम...दृश्यता पांच मीटर से भी रही कम, छह घंटे की देरी से पहुंची पातालकोट एक्सप्रेस

Tue, 30 Dec 2025 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The impact of the fog... visibility was less than five meters, and the Patalkot Express arrived six hours late.
29जेएनडी27 : घने कोहरे के लाइट जला कर चलते वाहन चालक। स्रोत वाहन चालक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कड़ाके की ठंड के बीच जिले में धुंध का प्रकोप लगातार बना हुआ है। सुबह और देर शाम के समय सड़क पर कुछ मीटर दूर तक भी साफ दिखाई नहीं देता। सोमवार को धुंध के कारण स्थिति और ज्यादा खराब रही।
सुबह के समय दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही और वाहन चालकों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ा। ठंड में बच्चे भी स्कूल जाते समय ठिठुरते नजर आए। जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शहर, कस्बों और ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इसका असर रोड परिवहन के साथ-साथ रेल सेवाओं पर भी साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पातालकोट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसी तरह अन्य ट्रेनों के शेड्यूल भी प्रभावित हुए। रेलवे ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है।
घने कोहरे व धुंध के कारण ट्रैक साफ दिखाई न देने से लोको पायलटों को सिग्नल देखने में मुश्किल आ रही है ऐसे में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए धीमी गति से ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पिछले दो दिनों से धुंध के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग ठंड और कम दृश्यता के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। प्रशासन ने जनता से धैर्य बनाए रखने और सावधानी के साथ यात्रा करने की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार के हादसे से बचा जा सके।
-----------------------------

लंबे रूटों की बसें भी हो रही प्रभावित
धुंध के कारण सुबह के समय कई बसें निर्धारित समय पर नहीं चल पाईं जबकि कुछ रूटों पर बसें विलंब से रवाना की गईं। सुबह साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस करीब दो घंटे की देरी के बाद चंडीगढ़ पहुंच पाई। वहीं दिल्ली जाने वाली बस भी तीन घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच पाई। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए हुए हैं।
---------------------
अगले कुछ दिनों तक धुंध से राहत मिलने की संभावना कम है। रात का तापमान लगातार गिर रहा है और नमी अधिक होने के कारण घनी धुंध छा रही है। आगामी दिनों में अभी अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानित, पांडु-पिंडारा

29जेएनडी27 : घने कोहरे के लाइट जला कर चलते वाहन चालक। स्रोत वाहन चालक।

29जेएनडी27 : घने कोहरे के लाइट जला कर चलते वाहन चालक। स्रोत वाहन चालक।

29जेएनडी27 : घने कोहरे के लाइट जला कर चलते वाहन चालक। स्रोत वाहन चालक।

29जेएनडी27 : घने कोहरे के लाइट जला कर चलते वाहन चालक। स्रोत वाहन चालक।

29जेएनडी27 : घने कोहरे के लाइट जला कर चलते वाहन चालक। स्रोत वाहन चालक।

29जेएनडी27 : घने कोहरे के लाइट जला कर चलते वाहन चालक। स्रोत वाहन चालक।

29जेएनडी27 : घने कोहरे के लाइट जला कर चलते वाहन चालक। स्रोत वाहन चालक।

29जेएनडी27 : घने कोहरे के लाइट जला कर चलते वाहन चालक। स्रोत वाहन चालक।

29जेएनडी27 : घने कोहरे के लाइट जला कर चलते वाहन चालक। स्रोत वाहन चालक।

29जेएनडी27 : घने कोहरे के लाइट जला कर चलते वाहन चालक। स्रोत वाहन चालक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article