फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The husband was becoming an obstacle in the love affair, the wife had plotted to murder him

Jind News: प्रेम-प्रसंग में अड़चन बन रहा था पति, पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश

Sun, 27 Apr 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 27 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The husband was becoming an obstacle in the love affair, the wife had plotted to murder him
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव लुदाना में करंट लगाकर की गई सुरेंद्र की हत्या के मामले में आरोपी सोनू ने रिमांड के दौरान कई खुलासे किए हैं। उसने पूछताछ में बताया कि सुरेंद्र उसके और भाभी पूजा के प्रेम-प्रसंग में अड़चन बन रहा था। पूजा ने ही उसके पति को रास्ते से हटाने बारे कहा था। इसके बाद उसने ही सुरेंद्र की हत्या करने की कहानी रची थी।
विज्ञापन


वह सुरेंद्र को योजना के तहत खेत में ले गया था और फिर उसकी करंट लगाकर हत्या कर दी थी। हालांकि इस बारे में सुरेंद्र की पत्नी पूजा को पहले से ही पता था। पुलिस पूछताछ में सोनू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस सोनू को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। फिलहाल आरोपी सोनू चार दिन के रिमांड पर चल रहा है।
विज्ञापन


जिले के गांव लुदाना में 35 वर्षीय सुरेंद्र की 26 मार्च की रात को करंट लगने से मौत हो गई थी। बाद में यह मामला 16 अप्रैल को पुलिस में पहुंच गया था। मृतक सुरेंद्र के पिता नफे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे की हत्या की गई है और हत्या में उसकी पुत्रवधू पूजा और उसके प्रेमी सोनू के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति का हाथ है। उसी दिन पूजा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सोनू की मां सुदेश भी आत्महत्या कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सुरेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए पूजा ने ही कहा था। वह दोनों के बीच संबंधों में सुरेंद्र को बड़ी अड़चन मानती थी। पुलिस में निशानदेही पर रॉड और बिजली की मोटर भी बरामद कर ली, जिसके द्वारा सुरेंद्र को करंट लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed