फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The hunger strike of workers continues demanding Labor Chowk

Jind News: लेबर चौक की मांग को लेकर मजदूरों की भूख हड़ताल जारी

Wed, 04 Jun 2025 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The hunger strike of workers continues demanding Labor Chowk
04जेएनडी16-भगत सिंह चौक पर दूसरे दिन भी मजदूरों की भूख हड़ताल जारी। संवाद
नरवाना। मजदूर एकता केंद्र (एमईके) के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह चौक पर लेबर चौक बनवाने की मांग को लेकर बुधवार को भी मजदूरों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही। मजदूर विक्रम, सुमित और कुलदीप सुबह आठ बजे भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उन्होंने बताया कि मांगें मान जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि आज उनकी भूख हड़ताल का दूसरा दिन है, लेकिन अभी तक प्रशासन और सरकार का कोई भी अधिकारी मजदूरों की सुध लेने नहीं आया। वे दो दिनों से गर्मी के मौसम में भूख हड़ताल कर रहे हैं। यदि किसी मजदूर की हालत बिगड़ती है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। हम पहले भी सभी अधिकारियों से इस संबंध में ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन हर बार मजदूरों को सिर्फ झूठा आश्वासन प्रशासन की तरफ से मिला है। इस मौके पर खुशीराम, सुमित, सूबे सिंह, ज्ञानी, राजेश, बलजीत, अनूप, सोनू, संजय, दिलबाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed