फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The humidity along with the heat started making us uncomfortable.

Jind News: गर्मी के साथ बेहाल करने लगी उमस

Mon, 24 Jun 2024 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The humidity along with the heat started making us uncomfortable.
23जेएनडी19 : कुछ किसानों द्वारा की गई खेतों में धान की रोपाई। संवाद
जींद। दो दिन पहले हुई हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बाद उमस ने बेहाल कर दिया है। रविवार को अधिकतम 40 तो न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटा और आर्द्रता 40 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना है। किसान खेत को तैयार कर धान की रोपाई करें। सुबह 10 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। ऐसा लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन 11 बजे के बाद फिर से सूर्य की तेज किरणों ने झुलसाने शुरू कर दिया। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। गर्म हवा के संपर्क में आने से छोटे बच्चे तथा वृद्ध बीमार पड़ रहे हैं। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि गर्मी का अधिकतर शिकार वृद्ध तथा छोटे बच्चे होते हैं, इसलिए परिजनों को चाहिए कि वह उनका ख्याल रखें। उन्होंने लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि गर्मी से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीयें। छोटे बच्चों को उल्टी या दस्त लगने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. राजेश ने कहा कि मानसून के 28 जून को जिले में दस्तक देने की संभावना है। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी इजाफा होगा। उमस भी बढ़ेगी। इस कारण गर्मी महसूस होगी। 27 जून तक अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच बना रहेगा। बारिश के बाद किसान धान की रोपाई कर सकते हैं।

23जेएनडी19 : कुछ किसानों द्वारा की गई खेतों में धान की रोपाई। संवाद

23जेएनडी19 : कुछ किसानों द्वारा की गई खेतों में धान की रोपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed