फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The highest reduction in line losses was observed in Jhajjar division, while the lowest reduction was in Bahadurgarh division.

Jind News: झज्जर डिवीजन में सबसे अधिक व बहादुरगढ़ डिवीजन में सबसे कम लाइन लॉस में गिरावट

Sat, 27 Dec 2025 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The highest reduction in line losses was observed in Jhajjar division, while the lowest reduction was in Bahadurgarh division.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले में नवंबर 2024 से लेकर नवंबर 2025 तक 1.83 प्रतिशत लाइन लॉस कम हुआ है। पिछले एक वर्ष में झज्जर डिवीजन में सबसे अधिक व बहादुरगढ़ डिवीजन में सबसे कम लाइन लाॅस कम हुआ है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बेहतर बिजली सुविधा देने को लेकर कदम उठाए जा रहे है।
बिजली निगम ने इस वर्ष लाइन लाॅस को कम किया है। इस दौरान बिजली निगम ने लाइन लॉस को कम करने के लिए बिजली चोरी सहित अन्य चीजों पर लगाम लगाई है। बिजली निगम ने लाइन लॉस को कम करने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में नई केबल लाइन बिछाई। इसके अलावा बिजली की चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरत अनुसार ट्रांसफार्मरों का बदलने और नए ट्रांसफार्मरों को रखवाने का काम किया। जिले में वर्ष 2024 में अप्रैल से नवंबर तक 11.40 प्रतिशत लाइन लाॅस था। वहीं वर्ष 2025 में अप्रैल से नवंबर तक का लाइन लॉस 9.57 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

डिवीजन अनुसार लाइन लॉस
झज्जर डिवीजन में 4.43 प्रतिशत लाइन लॉस कम हुआ। बेरी डिवीजन में 1.99 प्रतिशत लाइन लॉस कम हुआ। वहीं बहादुरगढ़ डिवीजन में 0.95 प्रतिशत लाइन कम हुआ है। झज्जर डिवीजन में वर्ष 2024 में नवंबर तक का लाइन लॉस 18.6 प्रतिशत था जो अब वर्ष 2025 में नवंबर तक घटकर 14.19 तक पहुंच गया है। इसके अलावा बेरी डिवीजन में वर्ष 2024 में नवंबर तक का लाइन लॉस 11.01 प्रतिशत था, जो अब वर्ष 2025 में नवंबर तक घटकर 9.02 तक पहुंचा गया। इसके अलावा बहादुरगढ़ में वर्ष 2024 में नवंबर तक का लाइन लॉस 9.04 था जो अब वर्ष 2025 में नवंबर तक घटकर 8.09 तक पहुंचा गया है।

वर्सन

जिले में लाइन लाॅस को कम करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। नवंबर 2025 में जिले का लाइन 11.40 प्रतिशत था जो नवंबर 2025 तक घटकर 9.57 प्रतिशत हो गया है। आगामी दिनों में लाइन लॉस में कमी देखने को मिलेगी।
यशवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed