{"_id":"631f7e4ccc4b371aa03f2c8e","slug":"the-health-department-taught-the-traffic-police-the-lesson-of-staying-healthy-jind-news-rtk65784715","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस को स्वास्थ्य विभाग ने पढ़ाया स्वस्थ रहने का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस को स्वास्थ्य विभाग ने पढ़ाया स्वस्थ रहने का पाठ
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने यातायात पुलिस को स्वस्थ रहने का पाठ पढ़ाया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को चौक-चौराहों पर ड्यूटी के दौरान मास्क लगाए रखने व चश्मे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए लाभदायक बताया।
डॉ. रमेश पांचाल ने पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव तथा इनकी रोकथाम के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जब भी आप ड्यूटी पर हों, मास्क व आंखों पर चश्मा अवश्य लगाएं। यदि आंखों में धुएं के कारण जलन ज्यादा हो तो तुरंत अपनी आंखों को ठंडे पानी से साफ करें।
इसके अलावा किसी कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान सांस लेने में परेशानी हो, चक्कर आ जाएं, छाती में दर्द, खांसी हो तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक को दिखाएं। उन्होंने कहा कि बहुत से वाहन अधिक धुआं छोड़ते हैं, इससे पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है, साथ ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मचारी के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता हे। जो लोग बीड़ी, सिगरेट, हुक्का आदि पीते हैं, उनसे भी आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि जो पुलिस कर्मचारी सड़क पर ड्यूटी देते हैं, उनके फेफड़ों में संक्रमण का खतरा होता है, इससे टीबी या कैंसर हो सकता है। इसलिए समय-समय पर अपनी जांच करवाते रहना चाहिए। मास्क लगाने से स्वास्थ्य को 80 प्रतिशत खराब होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, रवि मलिक, नसीब, कुलदीप, पंकज, जिला यातायात प्रभारी राजेश, सुशील, ओमप्रकाश, बलजीत, तेजिंद्र, विकास, कृष्ण, जीत सिंह, संदीप, अनिल कुमार, जगबीर व ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।